लाइव न्यूज़ :

मारुति आल्टो ने बनाया 2018-19 में सबसे ज्यादा बिकने का रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: April 22, 2019 19:55 IST

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक , एसयूवी विटारा ब्रेजा 2018-19 में पांचवें स्थान पर रही। इस दौरान 1,57,880 इकाइयों की बिक्री हुई। 2017-18 में 1,48,462 विटारा ब्रेजा की बिक्री हुई थी।

Open in App

मारुति सुजुकी इंडिया की हैचबैक कार आल्टो 2018-19 में सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाहन रहा।बाजार में सबसे ज्यादा बिके 10 यात्री वाहनों में सात मारुति सुजुकी के कारखाने के और तीन हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) हैं। सियाम के आंकड़ों से इसकी जानकारी हुई। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसाइटी आफ इंडियन मोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) की रपट के अनुसार 2018-19 में सर्वाधिक 2,59,401 लाख आल्टो कारें बिकीं।2017-18 में यह आंकड़ा 2,58,539 इकाइयों पर था। मारुति की सेडान कार डिजायर 2,53,859 इकाइयों की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। 2017-18 में 2,40,124 डिजायर कारों की बिक्री हुई थी। इस दौरान डिजायर का पुराना मॉडल भी दूसरे स्थान पर रहा था। कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट यात्री वाहन श्रेणी में तीसरे स्थान पर रही।2017-18 में 1,75,928 इकाइयों के मुकाबले 2018-19 में 2,23,924 स्विफ्ट कारें बिकीं। वहीं , बलेनो 2018-19 में 2,12,330 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। 2017-18 में 1,90,480 इकाइयों की बिक्री हुई थी। सियाम के आंकड़ों के मुताबिक , एसयूवी विटारा ब्रेजा 2018-19 में पांचवें स्थान पर रही। इस दौरान 1,57,880 इकाइयों की बिक्री हुई। 2017-18 में 1,48,462 विटारा ब्रेजा की बिक्री हुई थी। हुंदै मोटर की प्रीमियम हैचबैक एलिट आई 20 की 1,40,225 इकाइयों की बिक्री हुई। यह छठे पायदान पर रही।2017-18 के दौरान 1,36,182 इकाइयों की बिक्री हुई थी। वहीं , 2018-19 में ग्रांड आई 10 सातवें स्थान पर रही। इस दौरान 1,26,041 इकाइयों की बिक्री हुई , जो एक साल पहले 1,51,113 इकाइयों पर थी। हुंदै की एसयूवी क्रेटा 1,24,300 इकाइयों की बिक्री के साथ यात्री वाहन श्रेणी में आठवें स्थान पर रही। 2017-18 में 1,07,136 इकाइयां बेची गई थी। मारुति सुजुकी की वैगन आर नौवें स्थान पर रहीं। 2018-19 के दौरान इसकी कुल 1,19,649 इकाइयां बिक्रीं। पिछले वित्त वर्ष में 1,68,644 इकाइयों की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। यात्री वाहनों में सेलेरियो दसवें स्थान पर रही। इस दौरान , सेलेरियो की 1,03,734 इकाइयों की बिक्री हुई , जो कि 2017-18 में 94,721 इकाइयों पर थी।

टॅग्स :मारुति सुजुकी ऑल्टो K10कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टRoad Accident: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की पेमेंट करने कार से उतरा शख्स, ट्रक ने टक्कर के बाद घसीटा; मौत

भारतRed Fort Blast: फरीदाबाद से टैक्सी ड्राइवर हिरासत में, NIA ने घर से बरामद किया यूरिया पीसने वाला ग्राइंडर; डॉ. मुजम्मिल से कनेक्शन

भारतDelhi Car Blast: कार ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन और लाल किला आज बंद, जानें क्या चांदनी चौक रहेगा खुला?

भारतDelhi Car Blast: लाल किले के पास धमाके का श्रीनगर से कनेक्शन, जानें कैसे जुड़े साजिश के तार

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें