लाइव न्यूज़ :

नये ट्रैफिक नियमों में भारी जुर्माने की वजह से ट्रांसपोर्टरों ने की हड़ताल, बंद रहेंगे निजी स्कूल- कॉलेज

By भाषा | Updated: September 19, 2019 05:43 IST

गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों की एक्शन कमेटी के महासचिव भरत अरोड़ा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से अधिकतर स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल है। कक्षा छठी से 12वीं तक की निर्धारित परीक्षा 20 सितंबर को होगी।

मोटर यान संशोधन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के खिलाफ बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के कई स्कूल बंद रहेंगे। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांस्पोर्ट एसोसिएशंस (यूएफटीए) ने हड़ताल का आह्वान किया है। 

यूएफटीए में ट्रक, बस, ऑटो, टेम्पो, मेक्सी कैब और टैक्सियों का दिल्ली/एनसीआर में प्रतिनिधित्व करने वाले 41 यूनियन और संघ शामिल है। कई माता-पिता को अपने बच्चों के स्कूलों से संदेश मिला है कि बृहस्पतिवार को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों की एक्शन कमेटी के महासचिव भरत अरोड़ा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से अधिकतर स्कूलों ने छुट्टी का ऐलान किया है। जीडी सलवान पब्लिक स्कूल से मिले एक संदेश में कहा गया है कि दिल्ली और एनसीआर में निजी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से स्कूल नर्सरी, केजी और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बंद रहेगा। 

द्वारका के आईटीएल पब्लिक स्कूल, चिन्मय विद्यालय और मथुरा रोड स्थित डीपीएस ने भी इसी तरह के संदेश अभिभावकों को भेजे हैं। आईटीएल पब्लिक स्कूल ने एक संदेश में कहा कि यूनाइटेड फ्रंट ऑफ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन द्वारा बुलाए गए ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण, स्कूल 19 सितंबर 2019 को बंद रहेगा। 

कक्षा छठी से 12वीं तक की निर्धारित परीक्षा 20 सितंबर को होगी। डीपीएस मथुरा रोड ने कहा कि हड़ताल की वजह से 19 सितंबर को सभी छात्रों और शिक्षकों की छुट्टी है। वहीं मयूर विहार के एएसएन सीनियर सकेंडरी स्कूल ने माता-पिता से कहा है कि बृहस्पतिवार को हड़ताल को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जरूरी इंतजाम करें।

टॅग्स :दिल्लीट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण