लाइव न्यूज़ :

आखिर बिक गई भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 8 करोड़ की रॉल्स रॉयस कार, जानें किसने कितने में खरीदा

By रजनीश | Updated: May 26, 2020 17:50 IST

नीलामी में कार खरीदने वाले मनोज शर्मा को महंगी कार और बाइक्स का काफी शौक है। मनोज के पास देश-विदेश की कई कीमती गाड़ियों का कलेक्शन है। 

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने नीरव मोदी की 13 कारों को हाल ही में जब्त किया था जिसकी ऑनलाइन नीलामी की गई थी। अब तक 12 कारों की नीलामी हो चुकी है।भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उसे जेल में ही रहना होगा।

भगोड़े हीरा कारोबारीनीरव मोदी की संपत्ति को बेचने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई नीलामी आयोजित की। इनमें नीरव मोदी की महंगी कारों को भी नीलाम किया गया जिसमें से उसकी सबसे महंगी कार रॉल्स रॉयस थी। 

cartoq के मुताबिक रॉल्स रायस कंपनी की घोस्ट कार की ऑन रोड कीमत 8 करोड़ बताई जा रही है लेकिन नीलामी में इस कार को जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर मनोज शर्मा 2 करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदने में सफल रहे। 

नीलामी मार्च में आयोजित की गई थी और मनोज ने सबसे ज्यादा बोली लाकर इस कार को खरीदा। यह कार 15 मार्च को मनोज को सौंप दी गई थी। उन्हें लॉकडाउन के दौरान इस महीने की शुरुआत में कार मिली थी।

इस लग्जरी सेडान कार में 6.6 लीटर डब्ल्यू-12 पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सिर्फ पांच सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

नीलामी में कार खरीदने वाले मनोज शर्मा को महंगी कार और बाइक्स का काफी शौक है। मनोज के पास देश-विदेश की कई कीमती गाड़ियों का कलेक्शन है। भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से राहत नहीं मिली है और उसे जेल में ही रहना होगा। ईडी ने नीरव मोदी की 13 कारों को हाल ही में जब्त किया था जिसकी ऑनलाइन नीलामी की गई थी। अब तक 12 कारों की नीलामी हो चुकी है लेकिन 1 कार को अभी तक कोई भी खरीदने वाला नहीं मिला। 

टॅग्स :नीरव मोदीरोल्स रॉयसजोधपुरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें