लाइव न्यूज़ :

KIA मोटर्स की भारत में तैयार वाहनों का विदेश में बेचने की योजना

By भाषा | Updated: August 7, 2019 12:24 IST

कंपनी इस महीने सेल्टोस का इस संयंत्र से उत्पादन शुरू करने वाली है। कंपनी अनंतपुर स्थित संयंत्र में पहले ही उत्पादन शुरू कर चुकी है।

Open in App

वाहन निर्माता कंपनी किया मोटर्स की योजना भारत निर्मित स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) सेल्टोस का निर्यात अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बाजारों में करने की है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश में अपना विनिर्माण संयंत्र लगाया है। इसकी क्षमता सालाना तीन लाख वाहन बनाने की है।कंपनी इस महीने सेल्टोस का इस संयंत्र से उत्पादन शुरू करने वाली है। किया मोटर्स इंडिया के प्रमुख (विपणन एवं बिक्री) मनोहर भट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सेल्टोस का निर्यात करने के लिये दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण एशियाई देशों में अवसर देख रहे हैं। हालांकि इसकी संख्या कम होगी क्योंकि हमारा ध्यान भारत पर केंद्रित रहेगा।’’उन्होंने कहा कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे अन्य बाजारों की मांग की पूर्ति दक्षिण कोरिया में स्थित संयंत्रों से की जाएगी। कंपनी अनंतपुर स्थित संयंत्र में पहले ही उत्पादन शुरू कर चुकी है। भट ने कंपनी के अन्य मॉडल के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘संभवत: यह मल्टी पर्पस वाहन होगा।’’ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में कंपनी की कॉम्पैक्ट वाहन पेश करने की कोई योजना नहीं है।

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें