लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं दिव्या सूर्यदेवरा, भारत की इस बेटी ने जनरल मोटर्स की CFO बनकर रचा इतिहास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 19:41 IST

दिव्या सूर्यदेवरा ने अपनी वाणिज्य में  स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई चेन्नई में पूरी की थी। इसके बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के हॉवर्ड  विश्वविद्यालय से एमबीए किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्या सूर्यदेवरा ने चेन्नई से ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है।दिव्या ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।2016 में दिव्या को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में  'राइजिंग स्टार' घोषित किया गया। इ

विश्व की जानी मानी और सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने जनरल मोटर्स ने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर भारतीय मूल की अमेरिकी महिला  दिव्या सूर्यदेवरा को नियुक्त करने का ऐलान कर दिया है। जनरल मोटर्स के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा की किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया जा रहा है। दिव्या किसी भी ऑटो कंपनी की सीएफओ बनने वाली पहली महिला भी बन गई हैं। दिव्या की नियुक्ति 1 सितम्बर को होगी। दिव्या महज 39 साल की उम्र में कंपनी के सबसे उच्च पदों में से एक पर नियुक्त होंगी। 

दिव्या  ने अपनी वाणिज्य में  स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई चेन्नई में पूरी की थी। इसके बाद 22 साल की उम्र में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के हॉवर्ड  विश्वविद्यालय से एमबीए किया। उसके बाद उन्होंने निवेशक बैंक यूबीएस में पहली नौकरी करना शुरू किया। उसके बाद 25 साल की उम्र में वह जनरल मोटर्स का हिस्सा बन गई। 

2016  में दिव्या को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में  'राइजिंग स्टार' घोषित किया गया। इसके बाद 2017  में 40 साल से कम उम्र की सफल बिज़नेसवुमन का ख़िताब मिला। 39 वर्षीय, दिव्या ने इस महीने की शुरुआत में जापानी तकनीकी जायंट सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प द्वारा जनरल मोटर्स क्रूज़ में 2.25 अरब डॉलर के निवेश को सुरक्षित रखने में प्रमुख भूमिका निभाई थी.

जनरल मोटर्स ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी की मौजूदा उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट फाइनेंस) दिव्या 1 सितम्बर को चक स्टीवेंस का स्थान लेंगी। दिव्या उपाध्यक्ष पद पर जुलाई 2017 से कार्यरत हैं।  जनरल मोटर्स की सीईओ मेरी बर्रा ने कहा कि दिव्या को वित्तीय जानकारी बहुत अच्छी है। बर्रा और दिव्या वाहन उद्योग में संबंधित इन शीर्ष पदों पर पहुंचने वाली पहली महिलाएं हैं। आपको बता दें कि किसी भी अन्य प्रमुख वैश्विक वाहन निर्माता कंपनी में महिला सीईओ या महिला सीएफओ नहीं हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिव्या सूर्यदेवरा
Open in App

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा