लाइव न्यूज़ :

500 किलोमीटर तक का माइलेज देगा Hyundai का ये एसयूवी कार, भारत में जल्द होगा लॉन्च

By धीरज पाल | Updated: November 20, 2018 13:07 IST

कंपनी ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 13-18 लाख के बीच हो सकती है। 

Open in App

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai ने कहा कि वह बिजली से चलनी वाली बड़ी एसयूवी ‘कोना’ को मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर विद्युत चालित छोटी एसयूवी भारतीय बाजार में उतार सकती है। कंपनी अगले साल की दूसरी छमाही में अपने इलेक्ट्रिक मॉडल कोना को भारतीय बाजार में उतारेगी। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने 482 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। कंपनी अगले साल इस कार को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अभी तक कीमत का खुलासा नहीं किया है, वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि  इसकी कीमत 13-18 लाख के बीच हो सकती है। 

जानें कैसा होगा फीचर्स 

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ वाईके कू ने कहा, “हमारी योजना अगले साल की दूसरी तिमाही में बिजली से चलने वाली एसयूवी कोना को पूरी तरह से नॉक डाउन आधार पर (बाहर से हिस्से पुर्जे अलग अगल कर के लाकर देश में ला कर भारत में असेंबल करके) किया जाता है) पेश करने की है। कार में 17 इंच एलाय व्हील, डिजिटल डेशबोर्ड, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हीटेड सीटें, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन सेंटरिंग सिस्टम, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ऑटोमेटिक इमरर्जेंसी ब्रेकिंग आदि दमदार फीचर्स होंगे।  

Hyundai कंपनी का दावा है कि यह एयूवी Kona कार की बैटरी एक घंटे में करीब फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं, यह कार 9.3 सेकंड में 0 से 100 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। 

 

उल्लेखनीय है कि इस साल Hyundai ने भारत में नये उत्पाद लाने, पावरट्रेन के विकास और नया कार्यालय भवन बनाने के लिए अगले तीन वर्ष में एक अरब डॉलर से अधिक के निवेश की योजना का ऐलान किया था।   

टॅग्स :ह्युंडई कोनाइलेक्ट्रिक कारकारहुंडई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें