लाइव न्यूज़ :

मारुति की अर्टिगा को झटका देने की तैयारी, देखें ह्युंडई की नई कार की लीक हुई तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 12:21 IST

बाजार में चल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के चलते यह बात तय मानी जा रही है कि ह्युंडई जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी MPV कैटेगरी की कार लॉन्च करेगी। क्योंकि मारुति सुजुकी की एमपीवी अर्टिगा के टक्कर में ह्युंडई के पास कोई कार नहीं है जो अर्टिगा को टक्कर दे सके।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स के मुताबिक ह्युंडई की MPV कार कंपनी की ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।ह्युंडई की नई एमपीवी दो तरह के 6 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च की जा सकती है।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के पोर्टफोलियो की तरह ही ह्युंडई (Hyundai) के पोर्टफोलियो में भी शानदार कारें हैं। ये दोनों ही कंपनियां हैचबैक, सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में एक दूसरे को टक्कर देती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ह्युंडई भारत में एक मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) लॉन्च करने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि ह्युंडई की आने वाली कार मारुति सुजुकी की अर्टिगा के मुकाबले लॉन्च की जाएगी। 

ह्युंडई की नई एमपीवी कार की चर्चा तब और तेज हो गई जब इसकी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई। पहली बार दिखी तस्वीरों से ह्युंडई के इस एमपीवी से जुड़े डीटेल सामने आए हैं।

लीक तस्वीरों में ह्यूंदै की यह नई कार पूरी तरह कवर की हुई है। इसमें ट्रैपिजॉइडल ग्रिल और 5-स्पोक अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इस एमपीवी में स्लाइडिंग रियर डोर मिलने की उम्मीद है। लीक हुई तस्वीर में कार के अंदर ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री और दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स हैं। पीछे की सीट्स पर बैठने वालों के लिए सेंटर कंसोल पर अलग एसी वेंट्स दिए गए हैं। इसमें दी गई मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील ऊपर और नीचे फ्लैट है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्युंडई की यह कार कंपनी की ही सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। ह्युंडई की नई एमपीवी दो तरह के 6 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च की जा सकती है। ह्युंडई कार की जो तस्वीर लीक हुई है वह चीन की बताई जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में जल्द ही इसका प्रॉडक्शन शुरू होने वाला है, जबकि मार्केट लॉन्चिंग इसी साल के अंत तक होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन कार बाजार में चल रहे तगड़े कॉम्पिटिशन के चलते यह बात तय मानी जा रही है कि यह कार भारत में भी जल्द लॉन्च होगी। क्योंकि मारुति सुजुकी की एमपीवी अर्टिगा के टक्कर में ह्युंडई के पास कोई कार नहीं है जो अर्टिगा को टक्कर दे सके। जबकि महिंद्रा के पास मराजो है जिसका मुकाबला अर्टिगा से ही है। 

यदि ह्युंडई अपनी एमपीवी को भारत में लॉन्च करती है तो उसे मारुति की अर्टिगा के साथ ही महिंद्रा की मराजो से भी मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। जबकि ह्युंडई के पास हैचबैक, सेडान से लेकर कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी तक में मारुति से टक्कर लेने के लिए एक से बढ़कर एक कार हैं। 

टॅग्स :हुंडईमारुति सुजुकी अर्टिगाकारकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें