उड़ने वाली ये बाइक 30 फीट ऊपर तक भरती है उड़ान, वीडियो देख आप भी खोजेंगे उड़ाने का मौका

By रजनीश | Published: April 29, 2020 10:47 AM2020-04-29T10:47:26+5:302020-04-29T10:47:26+5:30

शेयर किए गए विडियो में बाइक निर्माता झाओ को सफेद रंग के ड्रोन जैसे वाहन पर सवार होकर उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह फ्लाइंग मोटरसाइकल ट्रैफिक जाम के दौरान काफी मददगार साबित हो सकती है। 

genius creates flying motorcycle in china that can fly 30 feet above | उड़ने वाली ये बाइक 30 फीट ऊपर तक भरती है उड़ान, वीडियो देख आप भी खोजेंगे उड़ाने का मौका

फोटो क्रेडिट: स्क्रीनशॉट

Highlightsरिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, जब झाओ ने 'फ्लाइंग बाइक' बनाई और उड़ाई है। झाओ ने काफी पहले कहा था कि उनकी योजना आम लोगों को इस तरह की फ्लाइंग मोटरसाइकल बेचने की है।

फ्लाइंग कार के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उड़ने वाली बाइक के बारे में शायद पहली बार सुनेंगे। चीन के एक व्यक्ति ने एक ऐसी फ्लाइंग मोटरसाइकल बनाई है जो 30 फीट ऊपर तक उड़ सकती है।

चीन के शिन्हुआ न्यूज ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति अपनी फ्लाइंग मोटरसाइकल पर सवार होकर उड़ता दिख रहा है। शिन्हुआ न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, झाओ डेली नाम के शख्स ने यह फ्लाइंग बाइक बनाई है। 

झाओ चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना खुद का 'फ्लाइंग स्कूटर' प्रोटोटाइप बनाने के लिए कई सालों तक काम किया है। शेयर किए गए विडियो में झाओ को सफेद रंग के ड्रोन जैसे वाहन पर सवार होकर उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह फ्लाइंग मोटरसाइकल ट्रैफिक जाम के दौरान काफी मददगार साबित हो सकती है। 

पहले भी बना चुके हैं ऐसी बाइक
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, जब झाओ ने 'फ्लाइंग बाइक' बनाई और उड़ाई है। उन्होंने पहले भी इस तरह की मशीन्स की टेस्टिंग की है। 

झाओ ने काफी पहले कहा था कि उनकी योजना आम लोगों को इस तरह की फ्लाइंग मोटरसाइकल बेचने की है। साल 2018 में झाओ ने एक ऐसी ही फ्लाइंग मशीन पेश की थी, जिसकी टॉप स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसमें दी गई बैटरी 30 मिनट तक चलने में सक्षम थी।

Web Title: genius creates flying motorcycle in china that can fly 30 feet above

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे