लाइव न्यूज़ :

Audi Q8 भारत में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई, जल्द होगा ग्लोबल डेब्यू

By सुवासित दत्त | Updated: January 1, 2018 12:58 IST

Audi Q8 का ग्लोबल डेब्यू 2018 जेनेवा मोटर शो के दौरान हो सकता है। इस कूपे-एसयूवी का मुकाबला BMW X6 से होगा।

Open in App

Audi Q8 का ग्लोबल डेब्यू बहुत जल्द होने वाला है। बताया रहा है कि Audi Q8 का ग्लोबल डेब्यू 2018 जेनेवा मोटर शो में किया जा सकता है। लेकिन, इससे पहले ये कार भारत में नज़र आई है। इन दिनों Audi Q8 की भारत में टेस्टिंग की जा रही है और इसी दौरान इसकी स्पाई तस्वीर ली गई है। आपको बता दें कि ये एक कूपे-एसयूवी है और विश्व के अलग अलग देशों में फिलहाल इस कार की टेस्टिंग की जा रही है।

Audi Q8 के कॉन्सेप्ट मॉडल को पहली बार 2017 नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो, डेट्रॉयट में देखा गया था। ये कूपे-एसयूवी दिखने में Audi Q7 की तरह ही नज़र आएगी लेकिन ये उससे ज्यादा स्टाइलिश और आधुनिक होगी। Audi Q8 में वन पीस फ्रंट ग्रिल लगा होगा जिसके बीचों-बीच कंपनी का लोगो लगा होगा। इसके अलावा इस कार में स्टाइलिश एलईडी हेडलैंप लगा होगा। Audi Q8 की साइड प्रोफाइल पर नज़र डालें तो इसमें स्टाइलिश एलॉय व्हील लगा है। इसके अलावा कार में एलईडी टेललैंप, हाई माउंटेड पोजिशन लाइट, स्लोपिंग रूफलाइन और स्टाइलिश रूफ स्पवॉयलर लगा होगा।

Audi Q8 में 3.0-लीटर TFSI, 6-सिलिंडर इंजन लगा होगा। इस इंजन के साथ एक माइल्ड हाइब्रिड सेटअप और एक इलेक्ट्रिक पावर्ड कंप्रेसर लगा होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक कार का इंजन 469 बीएचपी का अधिकतम पावर और 700Nm का अधिकतम टॉर्क देगा। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा।

फोटो क्रेडिट: TechBuzz/Youtube

टॅग्स :ऑडीऑडी क्यू8कार2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें