लाइव न्यूज़ :

खरीदना चाहते हैं ऑटोमैटिक कार, ये 5 गाड़ियां हैं सस्ती और अच्छी, देखें तस्वीरें

By रजनीश | Updated: July 15, 2020 06:18 IST

ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। यही वजह है कार निर्माता कंपनियां कम रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेनॉ क्विड का ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) वर्जन फिलहाल देश में सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर टेक्नॉलजी वाली कार है।मारुति की सेलेरियो सबसे ज्यादा बिकने वाली सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से है।

समय के साथ तकनीक बदलती रहती है। कारों में भी नई टेक्नॉलॉजी आने लगी है। कार चलाने में गियर बदलने के लिए बार-बार क्लच का इस्तेमाल करना काफी परेशानी भरा काम होता है लेकिन ऑटोमैटिक कारों से लोगों की ये समस्या हल हो गई है। यही वजह है कि ऑटोमैटिक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। 

ऑटोमैटिक कार से ट्रैफिक में भी आसानी होती है। बाजार में बजट रेंज में भी कई ऑटोमैटिक गियर टेक्नॉलजी वाली कारें उपलब्ध हैं। अगर आप भी बजट रेंज वाली ऑटोमैटिक कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको भारत में मौजूद कम कीमत वाली 5 ऑटोमैटिक कारों के बारे में बता रहे हैं।

​Renault Kwidरेनॉ क्विड का ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन (AMT) वर्जन फिलहाल देश में सबसे सस्ती ऑटोमैटिक गियर टेक्नॉलजी वाली कार है। क्विड के 1.0-लीटर वाले इंजन के साथ AMT का ऑप्शन मिलता है। ऑटोमैटिक क्विड की शुरुआती कीमत 4.48 लाख रुपये है।

​Maruti S-Pressoबजट रेंज वाली ऑटोमैटिक कारों में मारुति की माइक्रो-एसयूवी एस-प्रेसो भी शामिल है। मारुति एस-प्रेसो 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। एस-प्रेसो का ऑटोमैटिक वर्जन AMT गियरबॉक्स से लैस है। मारुति अपनी इस तकनीक को AGS कहती है। इसकी शुरुआती कीमत 4.75 लाख रुपये है।

​Datsun Redi-Goडैटसन की रेडी-गो का भी ऑटोमैटिक वर्जन उपलब्ध है। यह कार 1.0-लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स के साथ आती है। ऑटोमैटिक रेडी-गो की कीमत 4.77 लाख रुपये है।

​Maruti Celerioमारुति की सेलेरियो सबसे ज्यादा बिकने वाली सस्ती ऑटोमैटिक कारों में से है। यह कार 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। AMT गियरबॉक्स वाली मारुति सिलेरियो की शुरुआती कीमत 5.23 लाख रुपये है।

​Maruti WagonRमारुति वैगनआर काफी पॉप्युलर कार है। इसका भी ऑटोमैटिक वैरिएंट उपलब्ध है। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन 1.0-लीटर और 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है। AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दोनों इंजन के साथ मौजूद है। ऑटोमैटिक वैगनआर की कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है।

टॅग्स :ऑटोमेटिक कारकारकार खरीदने की टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें