लाइव न्यूज़ :

नए अवतार में आ रही है मारुति सुजुकी की एस-क्रॉस, नहीं मिलेगी पुरानी कार वाली ये सुविधा

By रजनीश | Updated: May 22, 2020 10:17 IST

नई एस-क्रॉस तीन वेरियंट- डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta) और अल्फा (Alpha) में आएगी। इसी के साथ इस कार के बेस वेरियंट सिग्मा (Sigma) को बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति सुजुकी एस-क्रॉस के डीजल मॉडल को बंद करने की तैयारी में है। अब एस-क्रॉस भी ब्रेजा की तरह सिर्फ पेट्रोल मॉडल के साथ आएगी। नई एस-क्रॉस के सभी तीनों वेरिएंट के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे।

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस (S-Cross) का अपडेटड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। नई एस क्रॉस BS6 एमिशन वाले नए इंजन के साथ आएगी। अभी तक आने वाले BS4 वर्जन में यह एसयूवी 1.3-लीटर डीजल इंजन के साथ आती थी। अब इसमें BS6 कम्प्लायंट 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 

यही पेट्रोल इंजन सियाज, अर्टिगा और ब्रेजा में दिया गया है। कुल मिलाकर कंपनी अब इस एसयूवी के भी डीजल मॉडल को बंद करने की तैयारी में है। अब एस-क्रॉस भी ब्रेजा की तरह सिर्फ पेट्रोल मॉडल के साथ आएगी। नई एस-क्रॉस की लॉन्चिंग और वेरियंट समेत कई डीटेल सामने आई हैं।

zigwheels की रिपोर्ट के मुताबिक नई एस-क्रॉस जून की शुरुआत में लॉन्च होगी। डीलर्स अपने स्तर पर 11 हजार रुपये में इसकी अनऑफिशल बुकिंग भी कर रहे हैं। एस-क्रॉस तीन वेरियंट- डेल्टा (Delta), जेटा (Zeta) और अल्फा (Alpha) में आएगी। इसी के साथ इस कार के बेस वेरियंट सिग्मा (Sigma) को बंद कर दिया गया है।

कीमतनई एस-क्रॉस की शुरुआती कीमत करीब 9.90 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। नई एस-क्रॉस के सभी तीनों वेरिएंट के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें