लाइव न्यूज़ :

लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर पर लगा चार साल का बैन

By भाषा | Updated: May 30, 2020 09:34 IST

Kiranjeet Kaur: लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर पर डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन पर चार साल का बैन लगा दिया गया है, उन्होंने पिछले साल टाटा स्टील कोलकाता 25के रेस जीती थी

Open in App

नई दिल्ली: पिछले साल भारतीयों में टाटा स्टील कोलकाता 25के जीतने वाली लंबी दूरी की धाविका किरणजीत कौर पर विश्व एथलेटिक्स डोपिंग निरोधक एजेंसी ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के आरोप में चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। राष्ट्रीय डोप जांच लेबोरेटरी पर विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी ने निलंबन लगा रखा है।

इसी वजह से कौर के नमूने दोहा में वाडा की अधिकृत लैब में भेजे गए थे। 32 वर्ष की कौर से टाटा स्टील कोलकाता 25के का शीर्ष पुरस्कार भी छीन लिया जायेगा । उनके प्रतिबंध की अवधि 15 दिसंबर से शुरू हो गई है जिस दिन उनके नमूने लिये गए थे। विश्व एथलेटिक्स ने 26 फरवरी को उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था।

एथलेटिक्स नैतिकता ईकाई ने कहा,‘‘इस दौरान उसकी सभी स्पर्धाओं के नतीजे रद्द माने जायेंगे। उसके खिताब, पुरस्कार, पदक, इनामी राशि वापिस ले ली जाएगी।’’

कौर ने पिछले साल मार्च में पटियाला में फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 10000 मीटर का कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2018 में गुवाहाटी में राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में भी 5000 मीटर का रजत पदक जीता था। कौर ने कहा था कि उन्हें टायफाइड हुआ था और उन्होंने गांव में एक डॉक्टर की दी दवा ली थी। उन्हें नहीं पता था कि इसमें क्या है। 

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेलAsian Games 2023: अनु रानी ने किया कमाल, भाला फेंक में 62.92 मीटर के थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह