लाइव न्यूज़ :

फराह, हसन ने एक घंटे की दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 5, 2020 15:23 IST

मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलास्सी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा...

Open in App

दर्शकों की गैरमौजूदगी में चार बार के ओलंपिक चैम्पियन मो फराह और सिफान हसन ने वैन डैम मीटिंग स्मारक में यहां एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शको के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकार्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की। डिरे 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकॉर्ड बनायी थी।

मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलास्सी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा।

गेब्रसेलास्सी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकार्ड कायम किया था जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की। अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे।

टॅग्स :एथलेटिक्सकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय एथलेटिक्स 2025ः नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की दूरी हासिल की?, डोपिंग डंक भी डसता रहा, इन खिलाड़ी पर गाज?

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह