एशियन गेम्स: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में लगातार पांचवीं बार भारत का गोल्ड मेडल पर कब्जा

By विनीत कुमार | Published: August 30, 2018 07:44 PM2018-08-30T19:44:32+5:302018-08-30T19:44:32+5:30

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में सफलता के बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या अब 13 हो गई है।

asian games india bags gold medal in womens 4x400m relay and silver in mens relay | एशियन गेम्स: महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में लगातार पांचवीं बार भारत का गोल्ड मेडल पर कब्जा

महिलाओं के 4x400m रेस में भारत को गोल्ड

जकार्ता, 30 अगस्त: इंडोनेशिया में 18वें एशियन गेम्स के 12वें दिन भारत की हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ ने 4x400 मीटर रिले का गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय महिला एथलीटों ने इस स्पर्धा के फाइनल में तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों के 12वें दिन का ये दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले जिनसन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था।

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में सफलता के बाद भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या अब 13 हो गई है। इसमें एथलेटिक्स से ही 7 गोल्ड आये हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि ये लगातर पांचवीं बार है जब भारत ने महिलाओं के चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है।

रिले स्पर्धा में बहरीन दूसरे और वियतनाम तीसरे स्थान पर रहा। भारत की ओर रिले की शुरुआत नई सनसनी हिमा दास ने की और शानदार बढ़त बनाई। यही से भारतीय टीम ने अच्छी बढ़त बनाई और आखिरकार गोल्ड जीता।

दूसरी ओर पुरुषों के 4x400 मीटर रिले में भारत की झोली में सिल्वर मेडल आया। पुरुषों की स्पर्धा में गोल्ड मेडल कतर ने जबकि ब्रॉन्ज पर जापान ने कब्जा जमाया। इससे पहले भारत को 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल दिला चुके जिनसन जॉनसन ने खेलों के 12वें दिन गुरुवार को एक और कारनामा करते हुए पुरुषों की 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए गोल्ड जीत चुके मंजीत सिंह इस स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे और मेडल से चूक गये। इसके अलावा महिला रनर चित्रा उन्नीकृष्णनन ने महिलाओं की 1500 मीटर में जबकि सीमा पूनिया ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Web Title: asian games india bags gold medal in womens 4x400m relay and silver in mens relay

एथलेटिक्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे