लाइव न्यूज़ :

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिपः भाला फेंक में अन्नू रानी ने रचा नया कीर्तिमान, फाइनल में बनाई जगह

By भाषा | Updated: September 30, 2019 20:34 IST

दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 62.43 मीटर की दूरी तय की जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड 62.34 मीटर से बेहतर है।

Open in App

भारत की भाला फेंक में शीर्ष महिला एथलीट अन्नू रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को नये राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ फाइनल के लिये क्वालीफाई किया। सताईस साल की अन्नू को क्वालीफिकेशन दौर में ग्रुप ए में रखा गया था। उन्होंने अपने पहले प्रयास में भाला 57.05 मीटर दूर फेंका।

दूसरे प्रयास में उनके भाले ने 62.43 मीटर की दूरी तय की जो उनके राष्ट्रीय रिकार्ड 62.34 मीटर से बेहतर है। उन्होंने यह राष्ट्रीय रिकार्ड इस साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में बनाया था। इस प्रयास से वह फाइनल में जगह बनाने में भी सफल रही। वह विश्व चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट भी बन गयी हैं। 

अन्नू ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रही और क्वालीफाईंग दौर में पांचवीं सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में फाइनल में पहुंची। केवल दो एथलीट, चीन की एशियाई चैंपियन लियु हुइहुइ (67.27 मीटर) और जर्मनी की क्रिस्टीन हुसोंग (65.29 मीटर) ही 63.50 मीटर के क्वालीफिकेशन मानदंड को हासिल कर पायी जबकि अन्नू सहित अन्य दस ने इसके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फाइनल में प्रवेश किया। 

उन्होंने तीसरे प्रयास में भाले को 60.50 मीटर फेंका। अपने ग्रुप में वह तीसरे स्थान पर रही। चीन की लियू शियिंग (63.48) पहले जबकि स्लोवेनिया की रतेज मार्टिना (62.87) दूसरे स्थान पर रही। इस बीच अन्य भारतीय एथलीटों में अर्चना सुशींद्रन (महिलाओं की 200 मीटर) और अंजलि देवी (महिलाओं की 400 मीटर) पहले दौर से आगे बढ़ने में नाकाम रही। 

विश्व एथलेटिक्स संस्था आईएएएफ से आखिरी क्षणों में निमंत्रण पाने वाली अर्चना हीट नंबर दो में सबसे अंतिम और कुल 43 भागीदारों के बीच 40वें स्थान पर रही। उन्होंने 23.65 सेकेंड का समय निकाला जबकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.18 सेकेंड है। इक्कीस वर्षीय अंजलि 400 मीटर दौड़ में 52.33 सेकेंड के समय के साथ हीट नंबर छह में छठे और कुल 46 एथलीटों में 36वें स्थान पर रही। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह