लाइव न्यूज़ :

27 July: आज ही के दिन विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा ने दिलाया था भारत को पहला गोल्ड

By भाषा | Updated: July 27, 2020 06:29 IST

जसपाल राणा एक प्रमुख भारतीय निशानेबाज़ हैं जिन्हें 2002 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है...

Open in App

27 जुलाई का दिन देश के निशानेबाजी के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर बना, जब जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। 

विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रौशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा कदम हमेशा यादगार रहेगा।

जसपाल राणा को द्रोणाचार्य न मिलने पर चयन पैनल पर बरसे थे बिंद्रा

भारत की ओर से ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा ने बीते साल जसपाल राणा का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित नहीं किये जाने पर चयन पैनल की कड़ी आलोचना की थी। बिंद्रा ने कहा था कि उनके शिष्यों को टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करके चयन समित को गलत साबित करना चाहिए।

हमें जिन नीतियों से सफलता मिली उसे ओलंपिक से पहले बदलने की जरूरत नहीं: जसपाल राणा

भारतीय जूनियर पिस्टल टीम के कोच जसपाल राणा का मानना है कि राष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ को मौजूदा नीतियों और कार्यक्रमों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मनु भाकर, चिंकी यादव और सौरभ चौधरी जैसे 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले युवा इस पूर्व पिस्टल निशानेबाज की देख रेख में अपने खेल में सुधार किया है। 

टॅग्स :निशानेबाजीइंडियाअभिनव बिंद्राटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह