लाइव न्यूज़ :

आप इजराइल में सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं: इजराइली प्रधानमंत्री बेनेट ने मोदी से कहा

By भाषा | Updated: November 2, 2021 20:24 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजराइली समकक्ष नफ्ताली बेनेट के बीच मंगलवार को यहां उनकी पहली औपचारिक बैठक के दौरान तब एक हल्का-फुल्का पल आया जब बेनेट ने मोदी से कहा कि वह इजराइल में बहुत लोकप्रिय हैं और वह उनकी पार्टी में शामिल हो जाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन से इतर इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और उच्च-प्रौद्योगिकी तथा नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया।

जलवायु सम्मेलन के दौरान सोमवार को संक्षिप्त बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी और बेनेट की पहली औपचारिक मुलाकात हुई।

सोशल मीडिया पर साझा किये गए एक वीडियो के मुताबिक बेनेट ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, ‘‘आप इजराइल के सबसे लोकप्रिय व्यक्ति हैं।’’ इस टिप्पणी का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘धन्यवाद, धन्यवाद।’’

बेनेट ने इसके बाद मोदी को अपनी यामिना पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया। इस दौरान बेनेट ने कहा, ‘‘आइये और मेरी पार्टी में शामिल हो जाइये।’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने बेनेट के साथ हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि भारत के लोग इजराइल के साथ मित्रता को काफी महत्व देते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘‘इजराइल के साथ मित्रता को और प्रगाढ़ करते हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नफ्ताली बेनेट की ग्लासगो में सार्थक बैठक हुई। दोनों नेताओं ने हमारे नागरिकों के फायदे के लिए सहयोग के विभिन्न उपायों को मजबूत करने पर चर्चा की।’’

मोदी और बेनेट के बीच यह मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पिछले महीने इजराइल दौरे के दौरान मोदी की ओर से इजराइल के प्रधानमंत्री को भारत आने का निमंत्रण देने के बाद हुई है।

इजराइल मीडिया की खबरों के मुताबिक इस साल जून में प्रधानमंत्री बने बेनेट के अगले साल भारत की यात्रा करने की संभावना है।

जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल की ऐतिहासिक यात्रा ने भारत और इज़राइल के द्विपक्षीय संबंधों को एक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया था। तब से, दोनों देशों के बीच संबंध ज्ञान-आधारित साझेदारी के विस्तार पर केंद्रित हैं, जिसमें 'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देने सहित नवाचार और अनुसंधान में सहयोग शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'