लाइव न्यूज़ :

येलेन बृहस्पतिवार को ‘भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी’ की मेजबानी करेंगी

By भाषा | Updated: October 13, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन अपनी भारतीय समकक्ष निर्मला सीतारमण के साथ होने वाली ‘भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी’ (ईएफपी) की अगले दौर की बैठक की बृस्पतिवार को मेजबानी करेंगी।

आधिकारिक घोषणा में मंगलवार को बताया गया कि येलेन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के इतर बैठक की मेजबानी करेंगी।

सीतारमण अभी अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा पर हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘ यह बैठक अमेरिका-भारत संबंधों में आई हालिया गति पर आधारित है और इस दौरान वैश्विक महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बहाल करने, जलवायु निधि, बहुपक्षीय प्राथमिकताओं, वित्तीय विनियमन और एएमएल/सीएफटी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।’’

मंत्रालय ने कहा कि येलेन 14 अक्टूबर को ‘फेडरल रिजर्व सिस्टम’ के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल, भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ होने वाली ‘भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी’ की आठवीं दौर की बैठक की मेजबानी करेंगी।

वित्त मंत्री बुधवार को जी-20 की बैठकों में हिस्सा लेंगी और अमेरिका-भारत व्यापार परिषद एंड सीआईआई’ द्वारा आयोजित एक गोलमेज बैठक में निवेशकों के साथ बातचीत करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब