लाइव न्यूज़ :

दुनिया का सबसे ऊंचा होटल दुबई में बनकर तैयार, पेरिस के एफिल टॉवर से है 56 मीटर ऊंचा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 12, 2018 09:59 IST

ये होटल दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों के मामले में पहले पायदान पर है। इस होटल की ऊंचाई 356 मीटर है जिसमें कुल 75 मंजिले हैं।

Open in App

गंगनचुंबी इमारतों के मामले में दुबई पहले ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है लेकिन अब दुनिया के सात अजूबों में शुमार पेरिस के गगनचुंबी एफिल टॉवर से भी 56 मीटर ऊंचा होटल गेवोरा दुबई में बनकर तैयार हो चुका है। ये होटल सोमवार (12 फरवरी) से खुल जाएगा। इस होटल की खासियत जानकर आपको हैरानी होगी की ये होटल दुनिया के सबसे ऊंचे होटलों के मामले में पहले पायदान पर है। इस होटल की ऊंचाई 356 मीटर है जिसमें कुल 75 मंजिले हैं।

सबसे ऊंचे होटलों में शुमार जेडब्ल्यू मैरिएट मार्किस की ऊंचाई होटल गोवेरा से एक मीटर कम है। दुबई पूरी दुनिया में अपनी ऊंची इमारतों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है, जिनमें बुर्ज खलीफा का नाम सबसे पहले आता है।

गेवोरा सोमवार से मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो जाएगा। इसमें 528 आलीशान कमरे दिए गए हैं, जबकि ऊंचाई के मामले में दुनिया की दूसरे सबसे ऊंचे मार्किस होटल में 1608 कमरे हैं। होटल गोवेरा में चार रेस्टोरेंट, ओपन एयर पूल और हेल्थ क्लब की सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई है। जबकि 71वीं मंजिल पर लोग स्पा का लुत्फ उठा सकेंगे। 

टॅग्स :सऊदी अरबट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा