दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान का निधन, सन् 1900 में हुआ था जन्म

By भाषा | Published: April 22, 2018 09:30 AM2018-04-22T09:30:23+5:302018-04-22T09:30:23+5:30

करीब सात माह पहले वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था।

World's oldest person died in Japan at age of 117 years | दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान का निधन, सन् 1900 में हुआ था जन्म

दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान का निधन, सन् 1900 में हुआ था जन्म

टोक्यो, 22 अप्रैलः दुनिया के बुजुर्ग इंसान का आज दक्षिणी जापान के एक अस्पताल में निधन हो गया। नबी नाम के इस शख्स की उम्र 117 साल थी। नबी का जन्म 4 अगस्त 1900 में जापान में हुआ था। बताया जाता है कि नबी की पांच पीढ़ियों में 160 से ज्यादा वंशज हैं। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है।

यह भी पढ़ेंः- पाकिस्तान का पीएम मोदी को लेकर अभ्रद बयान, बताया 'अनपढ़'

किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का कल रात करीब आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं। करीब सात माह पहले, वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- कौन थे ब्रिटेन में भारतीय तिरंगा फाड़ने वाले प्रदर्शनकारी? ब्रिटेन को जताना पड़ा खेद

अमेरिका स्थित ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप ’ का कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है।

Web Title: World's oldest person died in Japan at age of 117 years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :japanजापान