लाइव न्यूज़ :

मास्क को लेकर WHO ने जारी किए नए दिशानिर्देश, आपके लिए जानना है जरूरी

By गुणातीत ओझा | Updated: June 6, 2020 11:57 IST

कोरोना महामारी से बचाव और इसके प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) शुरू से ही दिशा निर्देश जारी करते आ रहा है। WHO ने अब मास्क पहनने संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देWHO के मुताबिक मास्क पहनने की जरूरत उन जगहों पर ही है जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता।WHO ने बताया है कि फेस मास्क किन लोगों को पहनना जरूरी है और किन परिस्थितियों में पहना जाना चाहिए।

कोरोना महामारी से बचाव और इसके प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) शुरू से ही दिशा निर्देश जारी करते आ रहा है। WHO ने अब मास्क पहनने संबंधी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। WHO के मुताबिक मास्क पहनने की जरूरत उन जगहों पर ही है जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता। WHO ने बताया है कि फेस मास्क किन लोगों को पहनना जरूरी है और किन परिस्थितियों में पहना जाना चाहिए। मास्क कैसे तैयार किया जाए और उसमें लगने वाले कपड़े और धागे तक की WHO ने जानकारी दी है। बताते चलें कि मास्क पहनने संबंधी दिशानिर्देशों को लेकर WHO बीते दिनों खूब आलोचना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन पर यह भी आरोप लगे मास्क न लगाने संबंधी दिशानिर्देशों की वजह से कोरोना दुनियाभर में तेजी से फैल गया।

कैसी होनी चाहिए मास्क की क्वालिटी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क की क्वालिटी और इसपर हुए नए शोध के बारे में जानकारी दी है। कपड़े और अन्य प्रकार के मास्क से संबंधित जानकारी शामिल की है। WHO के मुताबिक फेस मास्क को बाजार से खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है। उसमें तीन परतें होनी चाहिए। सूत का अस्तर, पोलिएस्टर की बाहरी परत, और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत।

इन जगहों पर पहनें मास्क

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि सभी देशों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही ऐसी जगहों पर भी जहां पर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थितियां हों। रेल, बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है।

संगठन के महानिदेशक ने किया बचाव

WHO के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रॉस एडहेनॉम ने आगाह किया है कि फेस मास्क पर बहुत ज्यादा भरोसा करने से भी बचना होगा। उनके मुताबिक फेस मास्क इस बीमारी को हराने के लिए एक व्यापक रणनीति का हिस्सा भर है। बीमारी से बचने के लिए अन्य ऐहतियाती उपाय अपनाना भी उतना ही अहम है। उन्होंने कहा कि महज मास्क का इस्तेमाल आपको कोविड-19 से नहीं बचाएगा। शारीरिक दूरी बरतने, हाथों को साफ रखने और सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के अन्य उपाय भी बेहद जरूरी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल