लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य संगठन: यूरोप में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

By भाषा | Updated: April 15, 2021 17:19 IST

Open in App

जिनेवा, 15 अप्रैल (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि यूरोप में कोविड-19 से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है और स्थिति “गंभीर” बनी हुई है क्योंकि क्षेत्र में हर हफ्ते संक्रमण के 16 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं।

टीकों को लेकर हालिया चिंताओं का जिक्र करते हुए डॉ. हेंस क्लुग ने यह भी कहा कि कोविड-19 से पीड़ित लोगों में रक्त के थक्कों के जमने से पीड़ित होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में कहीं अधिक है जो एस्ट्राजेनेका के कोरोना रोधी टीके प्राप्त कर चुके हैं।

यूनान के दौरे के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए क्लूग ने “शुरुआती संकेत कि संक्रमण कुछ देशों में कम हो रहा है” को रेखांकित किया और बुजुर्गों में “कम होते मामलों” का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 80 से ज्यादा साल के लोगों में कोविड-19 मौत का अनुपात करीब 30 प्रतिशत गिरा है। यह महामारी के दौरान सबसे निचला स्तर है। टीकाकरण में बुजुर्गों को प्राथमिकता दी गई थी।

उन्होंने कहा, “फिलहाल, उस वयक्ति की तुलना में कोविड-19 संक्रमित के रक्त का थक्का जमने से पीड़ित होने की गुंजाइश कहीं ज्यादा है जिसने एस्ट्राजेनेका का टीका ले रखा है।”

उन्होंने कहा, “इस बात में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि ऐस्ट्राजेनेका टीका कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने के कारणों को कम करता है और मौतों को रोकता है।” उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ सभी योग्य वयस्कों के लिये इसके इस्तेमाल की अनुशंसा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें