लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्टः भारत से ज्यादा खुश रहता है चीन और पाकिस्तान, ये आंकड़े आए सामने

By भारती द्विवेदी | Updated: March 15, 2018 15:54 IST

पिछले साल नंबर एक के पायदान पर रहे डेनमार्क को पछाड़ा फिनलैंड खुशहाल देशों के लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है।

Open in App

वाशिंगटन, 15 मार्च:  वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट-2108 की लिस्ट जारी हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क' की तरफ से इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया गया है। इससे लिस्ट के मुताबिक भारत की खुशहाली पिछले साल के मुकाबले कम हुई है। इस बार भारत को 133 वां स्थान मिला है। जबकि साल 2017 में भारत को 122वां स्थान मिला था।

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन भी भारत से ज्यादा खुशहाल हैं। पाकिस्तान 75वें स्थान पर है। चीन खुशहाली के मामले 86 वें स्थान पर है। भूटान को 97वां, नेपाल को 101वां, बांग्‍लादेश को 115वां, श्रीलंका को 116वें और म्‍यांमार को इस सूची में 130वें स्‍थान पर रखा गया है.

इस लिस्ट में 156 देश शामिल हैं। खुशहाली के मामले में फिनलैंड नंबर एक पर है। नॉर्वे दूसरे नंबर, डेनमार्क तीसरे, आइसलैंड चौथे, स्विटजरलैंड पांचवे, नीदरलैंड छठे, कनाडा सातवें, न्यूजीलैंड आठवें, स्वीडन नौवें और ऑस्ट्रेलिया दसवें नंबर पर है। टॉप टेन की लिस्ट में 8 देश यूरोप के हैं। जबकि अमेरिका 18वें नंबर पर है।

'सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क' ने इस लिस्ट को बनाने के लिए कई मानक अपनाएं हैं। संस्था ने साल 2015-2017 तक के बीच जीडीपी, सामाजिक सहयोग, उदारता, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ्य जीवन और भ्रष्टाचार जैसे  6 अलग-अलग कैटेगरी के लिए सवाल तैयार किए थे।

टॅग्स :इंडियापाकिस्तानअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल