लाइव न्यूज़ :

Corona World Update: दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो करोड़ के पार, देखिए किस देश में हैं कितने मरीज

By विनीत कुमार | Updated: August 10, 2020 08:12 IST

Corona World Update: कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा अब दुनिया भर में 2 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। अमेरिका, ब्राजील और भारत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देCoronavirus: भारत, अमेरिका और ब्राजील में दुनिया के 50 फीसदी से ज्यादा कोरोना के केसब्राजील में मृतकों का आंकड़ा 1 लाख के पार, अमेरिका में जा चुकी है डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की जान

Corona World Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 2 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं, 7 लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वर्ल्ड मीटर के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, ब्राजील और भारत में हैं। भारत के लिए चिंता की बात ये है कि यहां रोज आ रही नए मरीजों की संख्या अब अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ रहे हैं। दुनिया भर में 1 करोड़ 28 लाख से ज्यादा इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 63 लाख 90 हजार से ज्यादा है।

Coronavirus: ब्राजील में एक लाख से ज्यादा मौत

ब्राजील दुनिया का दूसरा देश बन गया है जहां कोरोना से 1 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील में अब तक 101,049 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक संक्रमण के 3,035,422 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 

दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 162, 919 हो गई है। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के अब कुल 5,044,435 मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। यहां 2,153,010 मामले सामने आए हैं। हालांकि, मौतों के मामले में भारत पांचवें नंबर पर है।

Coronavirus: अब तक 200 देशों में फैला

पिछले साल दिसंबर में चीन से शुरू हुई ये बीमारी अब तक दुनिया के 200 से ज्यादा देशों में पहुंच चुकी है। दुनिया के 50 फीसदी से ज्यादा मामले केवल अमेरिका, ब्राजील और भारत में ही हैं। यही नहीं दुनिया के 19 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है। इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश जैसे देश शामिल है।

Coronavirus: कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश

अमेरिका: केस- 5,044,435, मौत- 162, 919ब्राजील: केस- 3,035,422, मौत- 101,049भारत:  केस- 2,153,010, मौत- 43,379रूस: केस- 885,718, मौत- 14,903 दक्षिण अफ्रीका: केस- 559,859, मौत- 10, 408मेक्सिको: केस- 480,278, मौत- 52,298पेरू: केस- केस- 471, 012, मौत- 20,844केलंबिया: केस- 376, 870, मौत- 12,540चिली: केस- 373,056, मौत- 10,077ईरान: केस- 326,712, मौत- 18,427

बता दें कि शीर्ष 10 देशों की ये लिस्ट संक्रमितों की संख्या के लिहाज से हैं।  कोरोना से मौतों के मामले में तीसरे नंबर पर मेक्सिको और फिर चौथे नंबर पर यूनाटेड किंगडम (46,659) है। पांचवें नंबर पर भारत है। इसके बाद छठे नंबर पर इटली (35,205) और फिर फ्रांस (30,327) हैं। स्पेन में 28,503 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइंडियारूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?