लाइव न्यूज़ :

म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका और चीन की महिलाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय साहसी महिला पुरस्कार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 12:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच मार्च म्यांमा, नेपाल, श्रीलंका, चीन और कुछ अन्य देशों की महिलाओं को न्याय, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में अभूतपूर्व साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वार्षिक अंतरराष्ट्रीय साहसी महिला (आईडब्ल्यूओसी) पुरस्कार दुनिया भर में महिलाओं के योगदान को चिन्हित करता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अगले सप्ताह डिजिटल तरीके से आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन इस अवसर पर महिलाओं को विशेष संदेश देंगी और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन यह पुरस्कार प्रदान करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि शांति, न्याय, मानवाधिकार, लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण की हिमायत करने में अद्भुत साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने वाली महिलाओं को यह पुरस्कार दिया जाता है।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में म्यांमा की नेता फोई फोई उंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता वांग यू, नेपाल की मुस्कान खातून, श्रीलंका की वकील रनिता गननराजा शामिल हैं। अन्य देशों की महिलाओं को भी आठ मार्च को पुरस्कार दिए जाएंगे।

ब्लिंकन सात अफगान महिलाओं के एक समूह को भी आईडब्ल्यूओसी का मानद पुरस्कार देंगे। अफगानिस्तान की इन महिलाओं की 2020 में हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील