लाइव न्यूज़ :

क्या चीन के दबाव के कारण पाकिस्तान लोकतंत्र पर सम्मेलन में नहीं लेगा हिस्सा ?

By भाषा | Updated: December 9, 2021 22:48 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग/इस्लामाबाद, नौ दिसंबर पाकिस्तान ने अमेरिका द्वारा लोकतंत्र पर आयोजित शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का निर्णय किया है। इस्लामाबाद ने यह फैसला चीनी विदेश मंत्री वांग यी की देर रात अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद किया।

पाकिस्तान के अखबार ‘द न्यूज’ में बृहस्पतिवार प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने इस सम्मेलन में भाग लेने से इनकार कर दिया है, जिसकी मेजबानी 9-10 दिसंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं।

अमेरिका ने सम्मेलन में भाग लेने के लिए 110 देशों को आमंत्रित किया है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र से आमंत्रित देशों में भारत, पाकिस्तान, मालदीव, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपीन शामिल हैं। चीन आमंत्रितों देशों की सूची में नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर आठ दिसंबर को पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, ‘‘हम 9-10 दिसंबर 2021 को डिजिटल तरीके से आयोजित होने वाले लोकतंत्र पर शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित करने पर अमेरिका के आभारी हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘हम अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देते हैं, जिसका हम द्विपक्षीय और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग दोनों के लिहाज से विस्तार करना चाहते हैं। हम कई मुद्दों पर अमेरिका के संपर्क में रहते हैं और मानते हैं कि हम भविष्य में इस विषय पर उपयुक्त समय पर जुड़ सकते हैं।’’

विश्लेषकों का कहना है कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को अमेरिका के निमंत्रण ने इस्लामाबाद को संकट में डाल दिया क्योंकि यह चीन को अलग-थलग करने के उद्देश्य से किया गया था। अमेरिका द्वारा ताइवान को आमंत्रित करने के कारण भी चीन इस शिखर सम्मेलन के आयोजन से नाराज है क्योंकि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। गौरतलब है कि सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का पाकिस्तान का निर्णय पिछले शुक्रवार को कुरैशी के साथ देर रात टेलीफोन पर बातचीत के बाद लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा