विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने हाई सिक्योरिटी जेल में किया वकील-मंगेतर से शादी, पत्नी द्वारा गिफ्ट्स के बजाय केस लड़ने के लिए पैसे दान देने की अपील

By आजाद खान | Published: March 24, 2022 08:08 AM2022-03-24T08:08:20+5:302022-03-24T08:19:44+5:30

आपको बता दें कि इस शादी में असांजे की वकील व पत्नी ने गिफ्ट्स के बजाय पैसे दान देने को कहा है ताकि उनकी रिहाई में मदद मिल सके।

WikiLeaks founder Julian Assange marries lawyer fiancee Stella Moris high security london prison wife appeals donate money fight case gifts | विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने हाई सिक्योरिटी जेल में किया वकील-मंगेतर से शादी, पत्नी द्वारा गिफ्ट्स के बजाय केस लड़ने के लिए पैसे दान देने की अपील

फोटो सोर्स; Twitter @wikileaks

Highlightsविकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने जेल में शादी की है। वे अपने पुराने वकील के साथ शादी की है।असांजे पर गोपनीय दस्तावेजों को कथित तौर पर लीक करने का आरोप है।

लंदन: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने दक्षिण पूर्व लंदन की बेलमार्श जेल में बुधवार को अपनी वकील मंगेतर से शादी की है। आपको बता दें कि गोपनीय दस्तावेजों को कथित तौर पर लीक करने के आरोपों पर अमेरिका में प्रत्यर्पित किये जाने के विरूद्ध अपनी कानूनी लड़ाई के तहत वह यहां जेल में हैं। दोनों ने बहुत ही सरल तरीके से जेल में शादी की है जिसमें कुछ खास परिचित ही आ पाए थे। 

दो बच्चों की मां से असांजे ने की शादी

असांजे (50) और दक्षिण अफ्रीका में पैदा हुई उनकी दोस्त स्टेला मोरिस (38) के दो बेटे, चार वर्षीय गैब्रियल और दो वर्षीय मैक्स हैं। शादी का जोड़ा पहने मोरिस अपने बेटों और असांजे के पिता रिचर्ड के साथ जेल पहुंचीं थी। 

असांजे की होने वाली पत्नी ने खूब की इनकी तारीफ

मोरिस ने कड़े जेल नियमों के तहत हुए छोटे कार्यक्रम से पहले गार्जियन में लिखा, ‘‘आज मेरी शादी का दिन है। मैं अपने जीवन के प्यार के साथ शादी रचाउंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे दो बेटों के पिता मेरे पति एक शानदार व्यक्ति, बुद्धिमान एवं मजाकिया हैं। उनमें सही और गलत की गहरी समझ है और वह साहसी प्रकाशक के तौर पर अपने काम के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं।’’ 

कौन है स्टेला मोरिस

स्टेला मोरिस दक्षिण अफ्रिका की रहने वाली है और वे पेशे से वकील है। इन दोनों की मुलाकात 2011 में हुई थी। आपको बता दें कि वे लंबे समय से असांजे के लिए केस लड़ रही है और उन्हें जल्द से जल्द रिहा करना चाहती है। इन दोनों का रिश्ता 2015 से शुरू हुआ था जिसके 2 साल बाद इन लोगों ने सगाई कर ली थी। इसके बाद अब वे शादी के बंधन में ही बंध गए हैं। 

शादी में उपहार की जगह दान देने की हुई अपील

बताया जाता है कि यह दंपत्ति शादी का खर्च स्वयं उठाएगा और उसने अपने समर्थकों से शादी का उपहार देने के बजाय असांजे के वास्ते दान करने का आह्वान किया ताकि असांजे को मुक्त कराया जा सके। 

क्यों जेल में बंद है असांजे

आपको बता दें कि असांजे एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसके बाद से असांजे इक्वाडोर के दूतावास से शरण मांगी थी और तब से वे वहां हैं। यही नहीं असांजे क्लासिफाइड दस्तावेजों के लीक करने को लेकर अमेरिका में जासूसी के आरोपों का भी सामने कर रहे हैं। इन सब के बीच उन्होंने शादी रचाई है। 
 

Web Title: WikiLeaks founder Julian Assange marries lawyer fiancee Stella Moris high security london prison wife appeals donate money fight case gifts

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे