लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक ने दी चेतावनी, कहा-धीमी नहीं हुई महामारी, डेल्टा वायरस को बताया कारण

By अभिषेक पारीक | Updated: July 10, 2021 22:23 IST

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को कोविड-19 के कारण जान गंवानी पड़ी है और करोड़ों लोग इसके चलते बीमार हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा है कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने इसके पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट को कारण बताया है। अफ्रीका में पिछले दो सप्ताह में मृत्यु दर 30 फीसद से बढ़कर 40 फीसद हो गई। 

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 महामारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया है। बड़ी संख्या में लोगों को कोविड-19 के कारण जान गंवानी पड़ी है और करोड़ों लोग इसके चलते बीमार हुए हैं। हालांकि कुछ दिनों से महामारी के कमजोर पड़ने की बात की जा रही है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक ने कहा है कि दुनिया के अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने इसके पीछे डेल्टा वेरिएंट को कारण बताया है और कहा है कि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि महामारी अभी धीमी नहीं हुई है।

ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में डब्ल्यूएचओ की सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कुछ देशों में टीकाकरण के कारण गंभीर और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में कमी आ रही है, वहीं दुनिया के बड़े हिस्से में ऑक्सीजन और अस्पताल में बैड की कमी के साथ ही उच्च मृत्यु दर का सामना करना पड़ रहा है।

स्वामीनाथन ने कहा, 'पिछले 24 घंटों में, 5,00,000 के करीब नए मामले सामने आए हैं और लगभग 9,300 मौतें हुई हैं। यह वो महामारी नहीं है, जो अब धीमी हो रही है।'

अफ्रीका में 30 से 40 फीसद हो गई मृत्यु दर

स्वामीनाथन ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से पांच में मामले बढ़ रहे हैं और अफ्रीका में मृत्यु दर दो सप्ताह में 30 फीसद से 40 फीसद तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि वृद्धि का मुख्य कारण तेजी से फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, वैश्विक स्तर पर धीमा टीकाकरण और मास्क पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग जैसे सुरक्षा उपायों में ढील है। 

सरकारों से सावधान रहने का आग्रह

इस सप्ताह डब्ल्यूएचओ ने सरकारों से फिर से सब कुछ खोलने पर सावधान रहने का आग्रह किया है, जिससे लाभ को जोखिम में न डाला जाए। इंग्लैंड में शेष कानूनी प्रतिबंध 19 जुलाई को हटाए जाने वाले हैं। इसके बाद मास्क पहनने जैसे उपाय व्यक्तिगत पसंद बन जाएंगे। मामलों के कम होने के बाद अमेरिका और यूरोप के भी ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियों में छूट दी गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते