भारतीय मूल के नील चटर्जी को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन है अमेरिका की FERC के नए चेयरमैन

By भाषा | Published: October 25, 2018 01:11 PM2018-10-25T13:11:39+5:302018-10-25T13:11:39+5:30

चटर्जी, केविन मैकइनटायर का स्थान लेंगे। मैकइनटायर ने 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था।

who is neil chatterjee us president donald trump appoints to head energy regulatory commission | भारतीय मूल के नील चटर्जी को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कौन है अमेरिका की FERC के नए चेयरमैन

नील चटर्जी

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी नील चटर्जी को बुधवार को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग (एफईआरसी) का प्रमुख नियुक्त किया। यह एजेंसी अमेरिका के पावर ग्रिड और कई अरब डॉलर की ऊर्जा परियोजनाओं की निगरानी का काम करती है।

चटर्जी, केविन मैकइनटायर का स्थान लेंगे। मैकइनटायर ने 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दे दिया था। व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर कहा है, “ट्रंप ने नील चटर्जी को संघीय ऊर्जा नियामक आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है।” चटर्जी वर्तमान में एफईआरसी के तीन आयुक्तों में से एक है। यह दूसरा मौका है जब चटर्जी को इस प्रतिष्ठित एजेंसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह मैकइनटायर के पद संभालने से पहले 10 अगस्त, 2017 से सात दिसंबर के मध्य इस पद पर थे।

कौन हैं नील चटर्जी

नील चटर्जी मूलत कोलकाता से तात्लुक रखते हैं। लगभग पचास साल पहले नील के माता-पिता अमेरिका के केंटुकी प्रांत में जाकर बस गए। वहीं पर नील का जन्म हुआ। नील ने अपनी शुरुआती शिक्षा से लेकर सबकुछ अमेरिका से ही पूरी की है। उन्होंने सेंट लारेंस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है। फिर यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी से कानून की पढ़ाई की। नील अमेरिका में एक जाने-माने वकील हैं। इसके अलावा वो रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिक सलाहकार भी हैं। इन सबसे हटकर उनकी पहचान एक अच्छे फुटबॉलर के तौर पर भी है। नील अमेरिका के कई सरकारों के लिए काम किया है।  

Web Title: who is neil chatterjee us president donald trump appoints to head energy regulatory commission

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे