लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद WHO चीफ टेडरोस ने खुद को किया क्वारंटाइन, ट्वीट कर दी जानकारी

By स्वाति सिंह | Updated: November 2, 2020 11:13 IST

टेडरोस ने बताया कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन WHO के प्रोटोकॉल के तहत वह घर से ही काम करेंगे। टेडरोस अदनोम घेबियस ने आगे लिखा कि ऐसा करके ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है जो वायरस को हराने के लिए जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देटेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।  हाल ही में वह किसी कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे।

जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।  दरअसल, हाल ही में वह किसी कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी।

टेडरोस ने बताया कि फिलहाल उनमें कोई लक्षण नहीं है और वह फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन WHO के प्रोटोकॉल के तहत वह घर से ही काम करेंगे। टेडरोस अदनोम घेबियस ने आगे लिखा कि ऐसा करके ही कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकता है जो वायरस को हराने के लिए जरूरी है।

टेड्रोस एडहोम घेब्येयियस ने ट्वीट किया, 'मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आने का पता चला है, जो कोविड-19 से संक्रमित था। मैं अभी ठीक हूं और किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, लेकिन डब्ल्यूएचओ (WHO) प्रोटोकॉल के अनुसार आने वाले दिनों में क्वारंटाइन में रहूंगा और घर से ही काम करूंगा।'

बता दें कि दुनियाभर में अब तक 4।68 करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 12।05 लाख लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि दुनियाभर में अब तक 3।37 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं और 1।18 करोड़ एक्टिव मरीज मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा