लाइव न्यूज़ :

'भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, दिल्ली जाकर खुद देख लीजिए', पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस का बयान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 6, 2023 10:09 IST

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार के लिए बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस में समन्वयक जॉन किर्बी से भारतीय लोकतंत्र के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में जॉन किर्बी ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और नई दिल्ली आने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद देख सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी के अमेरिका दौरे से पहले व्हाइट हाउस का बड़ा बयानकहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र हैकहा- नई दिल्ली आने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद देख सकता है

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस की तरफ से दिया गया एक बयान चर्चा में है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार के लिए बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस में समन्वयक जॉन किर्बी से भारतीय लोकतंत्र के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में जॉन किर्बी ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और नई दिल्ली आने वाला कोई भी व्यक्ति इसे खुद देख सकता है।

उन्होंने कहा, "भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और हम उम्मीद करते हैं कि लोकतांत्रिक संस्थानों की मजबूती को लेकर चर्चा आगे भी होती रहेगी।"  व्हाइट हाउस का ये बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं और वहां भारत में लोकतंत्र का स्थिति पर कई बयान दे चुके हैं।

अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस के समन्वयक जॉन किर्बी ने आगे कहा कि हम अपने दोस्तों के साथ अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए शर्माते नहीं हैं। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए बेहद अहम है।

 जॉन किर्बी ने आगे कहा,"भारत कई स्तरों पर अमेरिका का मजबूत सहयोगी है। उन्होंने कहा कि शंगरी-ला सम्मेलन में भी डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन ने एलान किया था कि भारत के साथ रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ रहा है, साथ ही भारत हिंद-प्रशांत महासागर की सुरक्षा के लिए गठित क्वाड का अहम सहयोगी है। ऐसी कई वजह है, जिनके आधार पर कहा जा सकता है कि भारत ना सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों बल्कि बहुपक्षीय संबंधों के लिहाज से भी अमेरिका के लिए अहम सहयोगी है।"

बता दें कि पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। सबसे ज्यादा नजर भारतीय तेजस विमानों के लिए अमेरिकी जेट इंजन से जुड़े समझौते पर है। साथ ही रक्षा क्षेत्र में और भी महत्वपूर्ण समझौते हो सकते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजो बाइडनभारतअमेरिकाWhite Houseदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल