लाइव न्यूज़ :

ये योग्यताएं हुईं तभी मिलेगा अमेरिकी वीज़ा, जानिए क्या है डोनाल्ड ट्रंप की मेरिट वाली वीज़ा नीति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 16:11 IST

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि पुरानी वीज़ा नीति में अमेरिका में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी गुणों की अनदेखी की जाती थी।

Open in App

डोनाल्ड ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं उनके फैसले और बयान विवादों से घिरे रहे हैं। मुस्लिम देशों पर अक्सर बरसने वाले ट्रंप के कुछ फैसलों से भारत भी प्रभावित हो सकता है। पेशेवर कामगारों को अमेरिकी वीज़ा देने की नीति में ट्रंप प्रशासन द्वारा किया गया बदलाव भी ऐसा ही एक फैसला है। ट्रंप प्रशासन ने अपनी वीज़ा नीति को "योग्यता आधारित" बनाने की बात कही है। तो क्या होगी अमेरिका जाने की योग्यता? 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगर आप कुशल पेशेवर हैं, प्रतिभाशाली हैं और आपकी अंग्रेजी बोलने आती है तो अमेरिकी वीज़ा पाना आपके लिए आसान होगा। अमेरिका विदेश मंत्रालय के अनुसार इन योग्यताओं को रखने वाले लोग चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हों उन्हें वीज़ा मिल सकेगा। 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी हितों को ध्यान में रखते हुए नई वीज़ा नीति बनायी है। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने टीओआई से नाम न देने की शर्त पर कहा कि नई नीति से अमेरिका की मौजूदा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अधिकारी ने कहा कि लोग चाहे जहां से आए, इस देश को प्यार करें और उनमें योग्यता हो, टैलेंट हो, जो इंग्लिश बोल सकें, जो हमारे मूल्यों और जीवनशैली के समर्थक हों। 

इस अधिकारी ने कहा अमेरिका की पुरानी वीज़ा नीति में प्रवासियों के उन गुणों की अनदेखी की जाती थी अमेरिका में सफलता हासिल करने के लिए जो आवेदक में होना जरूरी है। अधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की आतंकवाद या उससे जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि को बढ़ावा देने वाले प्रवासियों का अमेरिका में स्वागत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन का मकसद आतंकवाद का उसके हर रूप में खात्मा करना है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"