लाइव न्यूज़ :

दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति कोरोना महामारी के दो सालों में हुई दोगुनी : रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 17, 2022 09:56 IST

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के इन दो सालों में दुनिया के 10 अमीर लोगों की संपत्ति दोगुनी हो गई है, जबकि गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2008 में आए ग्लोबल रिसेशन के बाद से अरबपतियों की संपत्ति उतनी नहीं बढ़ी जितनी इन दो सालों में बढ़ी है।जितनी तेजी से अरबपति और अमीर हो रहे हैं वैसे ही गरीबी भी बढ़ रही है।

पेरिस: कोरोना महामारी के दौरान विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति दोगुनी हो गई है। सोमवार को सामने आई Oxfam की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति महामारी के इन दो सालों के बीच जहां दोगुनी हुई तो वहीं दुनियाभर में गरीबी भी और बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन अमीर लोगों की संपत्ति बीते दो सालों में 700 बिलियन डॉलर से बढ़कर 1.5 ट्रिलियन डॉलर हो गई। इसका मतलब यह हुआ कि हर दिन इनकी 10 लोगों की संपत्ति औसतन 1.3 बिलियन डॉलर की रफ्तार से बढ़ी। 

बता दें कि यह रिपोर्ट वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम में हुए एक वर्चुअल मिनी समिट में एक ब्रीफिंग में पब्लिश हुई थी। Oxfam ने अपनी रिपोर्ट में ये भी बताया कि महामारी में इन अरबपतियों की संपत्ति जितनी बढ़ी है उतना तो इन्होंने बीते 14 सालों में नहीं कमाया। जानकारी के अनुसार, साल 2008 में आए ग्लोबल रिसेशन के बाद से अरबपतियों की संपत्ति उतनी नहीं बढ़ी जितनी इन दो सालों में बढ़ी है। वहीं, जितनी तेजी से अरबपति और अमीर हो रहे हैं वैसे ही गरीबी भी बढ़ रही है। रिपोर्ट में इसे 'आर्थिक हिंसा' बताया गया है।

साथ में रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि जहां एक ओर अमीर और अमीर हो रहे हैं तो वहीं गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। इस असमानता के कारण पूरे विश्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी, लिंगभेद पर आधारित हिंसा, भूख और क्लाइमेट चेंज से रोजाना तकरीबन 21,000 लोगों की मृत्यु होती है। यही नहीं, दुनिया भर में 160 मिलियन लोग ऐसे भी रहे जो इस महामारी की वजह से गरीबी की खाई में और धंस गए हैं। गैर-श्वेत अल्पसंख्यक नस्ल के लोगों और महिलाओं पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला