लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी- 'यूक्रेन को हथियार देना भारी पड़ेगा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2024 15:05 IST

पुतिन ने कहा कि अगर सियोल कीव को हथियारों की आपूर्ति करने का फैसला करता है तो रूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दीअगर वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देता है तो यह एक बड़ी गलती होगीरूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है कि अगर वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देता है तो यह एक बड़ी गलती होगी। पुतिन वियतनाम में बोल रहे थे। इससे पहले पुतिन ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी और किम जोंग उन के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते में कहा गया है कि रूस और उत्तर कोरिया हमले की स्थिति में एक दूसरे की मदद करेंगे। 

इसके बाद दक्षिण कोरिया की टिप्पणी आई थी जिसमें यूक्रेन को मदद देने की संभावना की बात कही गई थी। पुतिन ने कहा कि अगर सियोल कीव को हथियारों की आपूर्ति करने का फैसला करता है तो रूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा। पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखते हैं तो रूस उत्तर कोरिया को हथियार देगा। 

उत्तर कोरिया और रूस के बीच हुए समझौते को दक्षिण कोरिया ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। दक्षिण कोरिया के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चांग हो-जिन ने कहा था कि उनका देश यूक्रेन को हथियार समर्थन के मुद्दे पर पुनर्विचार करने की योजना बना रहा है। दक्षिण कोरिया ने अपने देश में रूसी राजदूत जॉर्जी ज़िनोविएव को भी तलब किया और नाराजगी जताई साथ ही कहा कि  मॉस्को प्योंगयांग के साथ सैन्य सहयोग तुरंत बंद कर दे।

बता दें कि उत्तर कोरिया लंबे समय से  मास्को को आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में युद्ध के लिए बेहद आवश्यक हथियार प्रदान कर रहा है। माना जाता है कि रूस उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को भी मदद प्रदान कर रहा है। 

पुतिन ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से इंकार नहीं करेगा। पुतिन बुधवार, 19 जून की सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी में पहुंचे थे।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनदक्षिण कोरियारूसयूक्रेनअमेरिकाकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."