लाइव न्यूज़ :

Vladimir Putin Takes Oath: पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति के रूप में पांचवां कार्यकाल शुरू किया, 2030 तक सत्ता में बने रहेंगे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 7, 2024 16:13 IST

Vladimir Putin Takes Oath as President: रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' में मंगलवार को आयोजित एक भव्य समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने देश के राष्ट्रपति के रूप में अपना पांचवां कार्यकाल शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन अब अगले छह वर्षों तक देश के राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। विनाशकारी युद्ध की शुरुआत के साथ ही खुद को और अधिक शक्तिशाली साबित किया है।जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले क्रेमलिन नेता हैं।

Putin Sworn in as President: व्लादिमीर पुतिन ने 7 मई को एक भव्य क्रेमलिन उद्घाटन समारोह में रूस (Russia) के राष्ट्रपति के रूप में पांचवें कार्यकाल के लिए शपथ ली। पुतिन ने समारोह में नए पांच साल के कार्यकाल के लिए शपथ ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने बहिष्कार किया। वह लगभग 25 वर्षों से पद पर हैं। जोसेफ स्टालिन के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले क्रेमलिन नेता हैं। वह 2030 तक सत्ता में बने रहेंगे। संविधान के अनुसार अगले छह साल तक सत्ता में रहने का विकल्प रहेगा।

बीते करीब 25 वर्षों से देश की सत्ता पर काबिज पुतिन, जोसेफ स्टालिन के बाद राष्ट्रपति के पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले रूस के पहले नेता बन गए हैं। पुतिन का नया कार्यकाल 2030 तक जारी रहेगा और इसके बाद वह राष्ट्रपति के अगले कार्यकाल की दावेदारी के लिए संवैधानिक रूप से एक बार फिर से पात्र बन जाएंगे।

ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस के अंदर आयोजित समारोह में पुतिन ने रूसी संविधान पर अपना हाथ रखा और इसकी रक्षा करने की कसम खाई। इस दौरान चुनिंदा गणमान्य हस्तियां वहां मौजूद थीं। 1999 में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन का उत्तराधिकारी बनने के बाद से पुतिन ने रूस को आर्थिक पतन से उबारते हुए एक ऐसे देश के रूप में तब्दील कर दिया है, जिसे पश्चिम देश वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा मानते हैं। अब देखना यह है कि 71 वर्षीय पुतिन अगले छह वर्षों के दौरान देश और विदेश दोनों मोर्चों पर रूस को कहां लेकर जाएंगे।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!