लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर शी को आइसक्रीम का डिब्बा भेंट कर बोले रूसी राष्ट्रपति- मुझे खुशी है, आप जैसी शख्सियत मेरा दोस्त है

By भाषा | Updated: June 16, 2019 15:12 IST

दोनों नेता ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इन्टरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मीजर्स इन एशिया’ के पांचवें सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हैं जहां उन्होंने मुलाकात की है। इस संगठन में ईरान और कतर समेत 27 देश हैं।

Open in App

दुशांबे (ताजिकिस्तान), (एएफपी)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ताजिकिस्तान में एक शिखर सम्मेलन से पहले चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग को उनके 66वें जन्मदिन पर आइसक्रीम का एक बड़ा डिब्बा भेंट किया। क्रेमलिन की वेबसाइट के मुताबिक, पुतिन ने चिनफिंग से कहा, ‘‘ जन्मदिन की बधाई। मेरी शुभकामनाएं... मुझे खुशी है कि आप जैसी शख्सियत मेरे दोस्त हैं।’’

दोनों नेता ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इन्टरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मीजर्स इन एशिया’ के पांचवें सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हैं जहां उन्होंने मुलाकात की है। इस संगठन में ईरान और कतर समेत 27 देश हैं। चिनफिंग पिछले हफ्ते तीन दिन की यात्रा पर रूस गए थे। उन्होंने पुतिन को अपना ‘ सबसे अच्छा मित्र’ बताया था। दोनों देश अमेरिका के साथ तनाव के बीच अपने संबंधों को मजबूत करने की कोशिश में हैं।

पुतिन ने चिनफिंग को शनिवार को रूसी आइसक्रीम का बड़ा डिब्बा भेंट करते हुए कहा, ‘‘ हम यहां अच्छे तोहफो के साथ आए हैं।’’ बहरहाल, दुशांबे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है। अन्य तोहफों में एक केक और फूलदान शामिल है।

तस्वीरों में दिख रहा है कि चिनफिंग और पुतिन जन्मदिन मनाने के लिए शैम्पेन के गिलास पकड़े हुए हैं। पुतिन ने कहा, ‘‘हमारी पूरी टीम और मैं यहां तक कहता सकता हूं कि हमारा पूरा देश कामना करता है कि आपको दुनिया में सबकुछ अच्छा मिले, क्योंकि आप दोनों देशों के बीच रिश्तों के विकास के लिए बहुत काम करते हैं।’’ चिनफिंग ने कहा, ‘‘चीनी लोगों के दिलों में आपके लिए बहुत सम्मान है।’’

टॅग्स :चीनरूसजी जिनपिंगव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना