लाइव न्यूज़ :

नेपाल में दर्शकों ने की भारतीय न्यूज चैनलों की मांग, हटाना पड़ा बैन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2020 06:04 IST

नेपाल में बैन किए गए चैनलों में डीडी न्यूज को शामिल नहीं किया गया था. चीन के नक्शे कदम पर ओली नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली भारतीय सामचार चैनलों पर प्रतिबंध लगाकर फिर एक बार चीन के नक्शे कदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे नेपाल में भारतीय न्यूज चैनलों पर लगे बैन को अब हटा दिया गया है.सभी केबल ऑपरेटरों ने रविवार शाम से भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया है.

काठमांडू: नेपाल में भारतीय न्यूज चैनलों पर लगे बैन को अब हटा दिया गया है. सभी केबल ऑपरेटरों ने रविवार शाम से भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया है. मैक्स डिजिटल टेलीविजन के वाइस चेयरपर्सन धुर्बा शर्मा ने केबल ऑपरेटरों के साथ बैठक के बाद यह प्रतिबंध हटाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि कुछ आपत्तिजनक कार्यक्र म दिखाने वाले चैनलों के प्रसारण पर अभी भी प्रतिबंध लगा हुआ है.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली और चीनी राजदूत को लेकर किए गए कवरेज से नाराज होकर नेपाल में भारतीय चैनलों को बैन कर दिया गया था. माई रिपिब्लका की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में नेपाली दर्शकों ने भारतीय न्यूज चैनलों को सब्सक्र ाइब कर रखा है और उनके दबाव के आगे झुकते हुए नेपाल के केबल ऑपरेटरों को मजबूरन यह फैसला लेना पड़ा है. धुर्बा शर्मा ने कहा, जिन भारतीय न्यूज चैनलों को नेपाल में प्रसारण की अनुमति दी गई है, अगर उन्होंने दोबारा आपित्तजनक सामग्री दिखाई तो उन्हें फिर बैन कर दिया जाएगा.

इससे पहले नेपाल ने सीमा विवाद के बाद कार्रवाई करते हुए भारतीय न्यूज टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दिया था. नेपाल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया था, लेकिन नेपाल के केबल टीवी ऑपरेटरों ने भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया था.

नेपाल में बैन किए गए चैनलों में डीडी न्यूज को शामिल नहीं किया गया था. चीन के नक्शे कदम पर ओली नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली भारतीय सामचार चैनलों पर प्रतिबंध लगाकर फिर एक बार चीन के नक्शे कदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीन ने भी भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया था. चीन को डर था कि वहां के लोगों को भारतीय समाचार चैनलों के माध्यम से सीमा के हालात की सही जानकारी मिल सकती है.

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा