लाइव न्यूज़ :

विद्या देवी भंडारी फिर चुनी गईं नेपाल की राष्ट्रपति

By IANS | Updated: March 14, 2018 04:00 IST

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल नेता भंडारी पहली बार 28 अक्टूबर 2015 को नेपाल की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थीं।

Open in App

काठमांडू, 13 मार्च। विद्या देवी भंडारी मंगलवार को नेपाल के राष्ट्रपति के तौर पर दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुईं। भंडारी सत्ताधारी वाम गठबंधन की उम्मीदवार थीं। उन्हें दो प्रमुख मधेसी दलों का समर्थन हासिल था। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस की कुमारी लक्ष्मी राय को शिकस्त दी।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नवराज ढकाल ने बताया कि नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भंडारी को 39,275 मत मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय को 11,730 मत प्राप्त हुए। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल नेता भंडारी पहली बार 28 अक्टूबर 2015 को नेपाल की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई थीं।

दिवंगत कम्युनिस्ट नेता मदन भंडारी की पत्नी विद्या देवी भंडारी अपने स्कूली दिनों से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। हालांकि, वह एक सड़क हादसे में अपने पति के असामयिक निधन के बाद चर्चा में आईं। उन्होंने 1994 और 1999 में संसदीय चुनाव में जीत हासिल की थी। वह देश की रक्षामंत्री भी रह चुकी हैं।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-यूएमएल में तब उनका प्रभाव काफी बढ़ गया जब वह बुटवल में आयोजित पार्टी के आठवें सम्मेलन मे उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। माना जाता है कि भंडारी पार्टी के अध्यक्ष व नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की विश्वस्त हैं।

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल