लाइव न्यूज़ :

Video: ढाका से भागने के कुछ घंटों बाद शेख हसीना दिल्ली के पास हिंडन एयर बेस पर उतरीं

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2024 19:05 IST

इस बीच, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश को चलाएगी। 

Open in App

नई दिल्ली: भारी सुरक्षा के बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का हेलीकॉप्टर सोमवार को दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस पर उतरा। इससे कुछ घंटे पहले ही वह ढाका से भाग गई थीं।

शेख हसीना के इस्तीफा देने और अपनी बहन के साथ देश छोड़ने के तुरंत बाद बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने ढाका में प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर धावा बोल दिया।

इस बीच, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। डॉ. सलीमुल्लाह खान और डॉ. आसिफ नजरूल के नेतृत्व में नई अंतरिम सरकार शीघ्र ही बांग्लादेश को चलाएगी। 

बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम अलो ने खबर दी है कि आवामी लीग के ढाका जिला कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शाम करीब 4 बजे आग लगा दी। 

प्रदर्शनकारियों ने ढाका में 3/ए धानमंडी स्थित आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना के कार्यालय में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों को शेख हसीना के इस्तीफे की खबर पर नारे लगाते और जश्न मनाते देखा गया। 

इससे पहले आज बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने एक टेलीविजन संबोधन में पुष्टि की कि शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़ दिया है। 

टॅग्स :शेख हसीनाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल