World news: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर डेढ़ करोड़ डॉलर का इनाम घोषित, अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की घोषणा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 27, 2020 09:30 PM2020-03-27T21:30:03+5:302020-03-27T21:30:03+5:30
इसकी घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की। पोम्पियो ने पुरस्कार की घोषणा न्याय विभाग द्वारा मादुरो के खिलाफ मामले के खुलासे के बाद की। न्याय विभाग ने मादुरो के नाम का उल्लेख एक सामान्य अपराधी के रूप में किया है बजाय के एक राष्ट्राध्यक्ष के।
वाशिंगटनः अमेरिका वेनेजुएला के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी लायक सूचना देने वाले को 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देगा।
इसकी घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने की। पोम्पियो ने पुरस्कार की घोषणा न्याय विभाग द्वारा मादुरो के खिलाफ मामले के खुलासे के बाद की। न्याय विभाग ने मादुरो के नाम का उल्लेख एक सामान्य अपराधी के रूप में किया है बजाय के एक राष्ट्राध्यक्ष के।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन गुएडो को सत्तारूढ़ होने में मदद कर रहा है। पोम्पियो ने बयान में कहा, ‘‘वेनेजुएला की जनता पारदर्शी, जवाबदेह और प्रतिनिधित्व वाली सरकार की हकदार है जो लोगों की सेवा करे और जो सरकारी अधिकारियों के जरिये मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में शामिल होकर लोगों का भरोसा न तोड़े।