लाइव न्यूज़ :

सीतारमण के साथ बैठक में यूएसआईबीसी ने भारत के सुधार पथ की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: October 14, 2021 08:48 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर प्रभावशाली ‘अमेरिका-भारत व्यापार परिषद’ (यूएसआईबीसी) के सदस्यों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बुधवार को बैठक में भारत के सुधार पथ की प्रशंसा की और विकसित होती भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास व्यक्त किया।

यूएसआईबीसी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साथ मिलकर एक संवाद सत्र आयोजित किया था, जिसमें वित्त मंत्री अतिथि थीं। यूएसआईबीसी ने इस सत्र के बाद कहा, ‘‘ हमने उनके सुधार पथ की प्रशंसा की और अमेरिका तथा भारत के बीच वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर चर्चा की।’’

वित्त मंत्रालय ने बताया कि व्यापार जगत के नेताओं ने भविष्य में विकास के वास्ते मार्ग प्रशस्त करने के लिए मंत्री का शुक्रिया अदा दिया और कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए भारत सरकार को बधाई दी। सत्र में शामिल हुए व्यापार जगत के लोगों ने भारत में अपने निवेश को बढ़ाने में गहरी रुचि व्यक्त की।

‘एमवे’ के सीईओ मिलिंद पंत, ‘जनरल एटॉमिक्स’ के मुख्य कार्यकारी विवेक लाल, ‘टेलुरियन’ के अध्यक्ष एवं सीईओ ऑक्टेवियो सिमोस, ‘सिनक्लेयर ब्रॉडकास्टिंग ग्रुप’ के अध्यक्ष एवं सीईओ क्रिस रिप्ले, और ‘सेफसी समूह’ के अध्यक्ष एसवी अंचन सत्र में शामिल हुए।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने भी बैठक को संबोधित किया। सत्र को यूएसआईबीसी अध्यक्ष निशा देसाई बिस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!