अमेरिका: ओरलैंडो में नए साल के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

By भाषा | Published: January 2, 2020 05:02 AM2020-01-02T05:02:29+5:302020-01-02T05:09:04+5:30

अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन प्रतीत होता है कि जब गोलीबारी हुई तब वे बाहर थे।

USA: Two people killed in firing on New Year in Orlando | अमेरिका: ओरलैंडो में नए साल के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

नववर्ष के दिन फ्लोरिडा के एक क्लब में हो रहे जश्न के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मीडिया में आईं खबरों के अनुसार गोलीबारी के चलते वहां मौजूद 250 लोगों में भगदड़ मच गई।

ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ओरलैंडो के उत्तर में स्थित एक क्लब में तड़के चार बजे हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल से फरार एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन प्रतीत होता है कि जब गोलीबारी हुई तब वे बाहर थे।

शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान कई बंदूकधारी गार्ड मौजूद थे।

नववर्ष के दिन अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में गोलीबारी में सात लोग घायल

अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में नए साल के दिन एक हुक्का बार में हुई गोलीबारी में कम से कम सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और उनकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

हंटिगटन पुलिस विभाग के अंतरिम पुलिस प्रमुख रे कोर्नवेल ने बुधवार को कहा कि गोलीबारी की घटना यहां स्थित कुल्टुरे हुक्का बार में हुई।

डब्ल्यूओडब्ल्यूके टीवी के अनुसार बार के बाहर और एक पार्किंग में एक दर्जन से अधिक कारतूसों के खोल मिले।

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उस समय बार के भीतर लगभग 50 लोग थे।

कोर्नवेल ने बताया कि घायल हुए सभी लोग बार के भीतर थे, लेकिन तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि गोलियां बार के भीतर से चलीं या बाहर से। पुलिस के अनुसार जांच जारी है।

Web Title: USA: Two people killed in firing on New Year in Orlando

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे