लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से की म्यांमा पर लोकतंत्र बहाल करने का दबाव बनाने की अपील

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:40 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 30 जुलाई (एपी) अमेरिका के एक वरिष्ठ राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बृहस्पतिवार को आग्रह किया कि वह म्यांमा की सेना को हिंसा को रोकने और देश में लोकतंत्र बहाल करने का दबाव बनाए।

राजदूत ने कहा कि म्यांमा में कोविड-19 के मामले और भूख के मामले बढ़ रहे हैं और इसमें जितनी देर होगी, भूख और संक्रमण के कारण लोगों की मौत की संख्या भी बढ़ेगी।

अमेरिका के उप राजदूत जेफरी डेलॉरेन्टीस ने कहा,‘‘ म्यांमा में छह माह पूर्व हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से सैन्य बर्बरता और प्रशासनिक नाकामियों के चलते देश कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य आपदा से जूझ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हिंसा और सैन्य कार्रवाई के कारण हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और 28 लाख लोग खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करने की कगार पर हैं।

डेलॉरेन्टीज ने कहा कि उन्होंने यह अपील ऐसे वक्त में की है जब म्यांमा में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष जांचकर्ता टॉम एन्ड्रूज ने दो दिन पहले सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से देश में बढ़ते संक्रमण के मामलों और मौतों को देखते हुए आपात ‘‘कोविड संघर्षविराम’’ की मांग की थी।

एन्ड्रूज ने चेतावनी दी है,‘‘ म्यांमा में बहुत से लोग बेवजह मारे गए हैं तथा संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई के बिना और बहुत से लोग दम तोड़ देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना