लाइव न्यूज़ :

अमेरिका का उत्तर कोरिया से मिसाइल परीक्षण रोकने और वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह

By भाषा | Updated: October 24, 2021 12:37 IST

Open in App

सियोल, 24 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने रविवार को उत्तर कोरिया से और मिसाइल परीक्षणों से परहेज करने और देशों के बीच परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

उत्तर कोरिया ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने एक ऐसी मिसाइल का परीक्षण किया है, जो पनडुब्बी से दागी जा सकती है। पिछले दो वर्षों में इस तरह के आधुनिक हथियार का यह पहला परीक्षण है।

उत्तर कोरिया मामलों के शीर्ष अमेरिकी अधिकारी सुंग किम ने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों को लेकर दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह बात कही। यह परीक्षण वाशिंगटन और प्योंगयांग के बीच परमाणु कूटनीति में लंबे समय से चल रहे गतिरोध के बीच किया गया है।

किम ने उत्तर कोरिया का उल्लेख करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम उत्तर कोरिया से इन उकसावे और अन्य अस्थिर करने वाली गतिविधियों को रोकने और इसके बजाय बातचीत में शामिल होने का आह्वान करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम बिना किसी पूर्व शर्त के उत्तर कोरिया से बातचीत करने के लिए तैयार हैं और हमने स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका का उत्तर कोरिया के प्रति कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल