लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत से कहा- हमने मसूद अजहर मामले में किया समर्थन, अब बंद करो ईरान से तेल का आयात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 24, 2019 14:02 IST

लवामा आतंकी हमले के बाद आतंकी के खिलाफ लड़ाई में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत का साथ दिया इसलिए वो उम्मीद करता है कि ईरान के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में भारत भी सहयोग करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट खत्म होने के बाद भारत, ईरान से कच्च तेल का आयात बंद कर देगा। चीन के बाद ईरान के कच्चे तेल का आयात करने वाला भारत दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।

अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों को ईरान से कच्चा तेल आयात करने को लेकर मिली छूट की अवधि आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन ने कहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद आतंकी के खिलाफ लड़ाई में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत का साथ दिया इसलिए वो उम्मीद करता है कि ईरान के आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में भारत भी सहयोग करेगा। हालांकि डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले से ‘चाबहार बंदरगाह परियोजना’ प्रभावित नहीं होगी।

अमेरिका ने पिछले साल नवम्बर में आठ देशों भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ताइवान, तुर्की, इटली तथा यूनान को छह महीने के लिये ईरान से तेल आयात की छूट दी थी। अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट खत्म होने के बाद भारत, ईरान से कच्च तेल का आयात बंद कर देगा। कच्चे तेल की आपूर्ति में होने वाली कमी की भरपाई के लिए सऊदी अरब जैसे देशों से वैकल्पिक स्त्रोतों का इस्तेमाल किया जाएगा।

एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, "जब तक कि छूट फिर से शुरू नहीं होती है, मुझे नहीं लगता कि भारत ईरान से कच्चे तेल की खरीदारी करेगा। हम ईरान से कच्चे तेल का आयात बंद कर देंगे।" उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में होने वाली बैठक में भारत, अमेरिकी सरकार से छूट की मियाद को 2 मई से आगे बढ़ाने के लिए दबाव डाल सकता है। हालांकि , संभावनाओं के आधार पर खरीदी नहीं की जा सकती है। हम ईरान से तेल का आयात नहीं करेंगे।

चीन के बाद ईरान के कच्चे तेल का आयात करने वाला भारत दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। 2018-19 के दौरान भारत ने ईरान से करीब 2.4 करोड़ टन कच्चा तेल खरीदा है। ईरान से आयात बंद करने से आपूर्ति में होने वाली कमी की भरपाई सऊदी अरब , कुवैत , संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मैक्सिको में मौजूद आपूर्ति के वैकल्पिक स्त्रोतों से की जाएगी। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :ईरानडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल