लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी जहाज की ओर से ईरानी नौकाओं पर चलाई गई गोलियां, दो हफ्ते में दूसरी बार हुई ऐसी घटना

By भाषा | Updated: May 11, 2021 09:57 IST

एक हफ्ते में दूसरी बार इस तरह की गोलीबारी की ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब अमेरिका ने 2015 के परमाणु समझौते पर विएना में ईरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू की है।

Open in App

वाशिंगटन: फारस की खाड़ी के होरमुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसेना के पोत की ओर बढ़ने वाली 13 ईरानी नौकाओं को रोकने के लिए अमेरिकी तटरक्षक के एक जहाज से चेतावनी देने के इरादे से दो बार गोलियां चलायी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने इसे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना का ‘‘असुरक्षित और गैरपेशेवर’’ रवैया बताया है।

दो सप्ताह में यह दूसरी बार है जब अमेरिकी जहाज ने ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के जहाज को चेतावनी देने के लिए गोलियां दागीं।

यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब अमेरिका ने 2015 के परमाणु समझौते पर विएना में ईरान के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू की। अमेरिका 2018 में इस समझौते से हट गया था।

जब यह पूछा गया कि क्या ऐसा प्रतीत हुआ कि रिवोल्यूशनरी गार्ड अमेरिकी नौसेना के साथ जंग लड़ने की कोशिश कर रहे थे, तो पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने ईरान की मंशा को लेकर कुछ कहने से इनकार कर दिया।

किर्बी ने कहा, ‘‘दुखद है कि आईआरजीसी नौसेना का यह बर्ताव कोई नयी बात नहीं है। इस तरह की घटनाओं के लिए हमारे कमांडिंग अधिकारी और पोतों पर मौजूद चालक दल के सदस्य प्रशिक्षित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की गतिविधि से किसी को चोट पहुंच सकती है और इससे क्षेत्र में वास्तव में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इससे किसी का हित पूरा नहीं होने वाला है।’’

इससे पहले 26 अप्रैल को भी फारस की खाड़ी में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के जहाज एक अमेरिकी गश्ती जहाज के नजदीक आ गये थे जिसके बाद अमेरिकी युद्धक जहाज को चेतावनी स्वरूप गोलियां चलानी पड़ी थीं। करीब चार साल में इस तरह की यह पहली घटना थी।

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला