लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1891 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या पहुंची 37 हजार के करीब

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 19, 2020 08:05 IST

अमेरिकाः इस वैश्विक संकट की शुरुआत के बाद से अमेरिका में COVID-19 के कुल 7 लाख, 32 हजार, 197 मामले सामने आए हैं। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा वायरस के मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 37 हजार पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में 1,891 लोगों की मौत हुई है।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे अमेरिका में संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह घातक वायरस अमेरिका में कहर बरपा रहा है और इससे मरने वालों की संख्या 37 हजार पहुंच रही है। पिछले 24 घंटों में 1,891 लोगों की मौत हुई है। बाल्टीमोर स्थित जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी है। 

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, इस वैश्विक संकट की शुरुआत के बाद से अमेरिका में COVID-19 के कुल 7 लाख, 32 हजार, 197 मामले सामने आए हैं। यह दुनिया के किसी भी देश में सबसे ज्यादा वायरस के मामले हैं। साथ ही साथ अमेरिका में ही सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि अमेरिका सुरंग के अंत में रोशनी देखने के बहुत करीब है। इस महामारी का केंद्र बनकर सामने आए न्यूयॉर्क में 15,000 के करीब लोगों की मौत हो गई। ट्रम्प ने बताया कि अभी तक अमेरिका ने 37.8 लाख से अधिक लोगों की जांच की है जो किसी भी देश में जांच की सबसे अधिक संख्या है।  उन्होंने कहा कि सबसे अधिक प्रभावित इलाकों जैसे कि न्यूयॉर्क और लुइसियाना में हमने दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और हर अन्य देश के मुकाबले अधिक लोगों की जांच की। अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले ज्यादा मजबूत, उन्नत और सटीक जांच प्रणाली है। मरने वाले लोगों की संख्या कहीं अधिक होती अगर उनके प्रशासन ने कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए व्यापक प्रयास नहीं किए होते। एक से दो लाख लोगों की मौत के शुरुआती अनुमान के खिलाफ उन्होंने उम्मीद जताई कि मृतकों की संख्या इससे कहीं कम और 65,000 के आसपास रह सकती है। 

उन्होंने कहा कि हमारे देश के साथ जो हुआ वह भयावह है। दुनियाभर के 184 देशों के साथ जो हुआ वह भयानक है। यह भयावह चीज है और इसकी कोई वजह नहीं है। यह फिर कभी नहीं होना चाहिए। इस युद्ध में अंतिम जीत अमेरिका की वैज्ञानिक प्रतिभा से ही संभव होगी। 

ट्रंप ने कहा कि पिछले कुछ महीने देश के इतिहास में सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं। मैं सुरंग के अंत में रोशनी के बारे में बात करता हूं। हम उस सुरंग के अंत में बहुत तेज रोशनी को देखने के बहुत, बहुत करीब है और यह हो रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक