संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ अमेरिका, लगाया राजनैतिक पक्षपात का आरोप
By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 20, 2018 08:18 IST2018-06-20T08:15:27+5:302018-06-20T08:18:52+5:30
डोनांल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका तीन बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से किनारा कर चुका है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर हुआ अमेरिका, लगाया राजनैतिक पक्षपात का आरोप
वाशिंगटन, 20 जूनः संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) से अमेरिका बाहर हो गया है। अमेरिका ने खुद ऐसा करने का ऐलान किया है। अमेरिकी एंबेसडर निकी हेली ने संयुक्त राष्ट्र पर इजराइल के साथ राजनैतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए खुद को बाहर जाने का ऐलान किया। उल्लेखनीय है कि डोनांल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका तीन बड़े अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से किनारा कर चुका है। अमेरिका ने पहले पेरिस क्लाइमेट चेंज व ईरान परमाणु समझौता मामले पर खुद के अलग होने का ऐलान कर चुका है।
क्या है संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को साल 2006 में भंग कर के एक नये संगठन के तौर पर यूएनएचआरसी की स्थापना की गई थी। अमेरिका समेत दुनिया के प्रमुख 47 देश इस संगठन के सदस्य थे। लेकिन अब अमेरिका के हटने के बाद इसमें 47 देश ही बचे। यह काम दुनियाभर में मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर नजर रखना व समय पर समय पर उन मामलों के ऊपर रिपोर्ट जारी कर संबंधित सरकारों को चेताना होता है। लेकिन साल 2013 में चीन, रूस, सऊदी अरब, अल्जीरिया, वियतनाम को इसमें शामिल किए जाने पर दूसरे मानवाधिकार समूहों इसकी कड़ी आलोचना की थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी सामान पर और शुल्क लगाने की चेतावनी दी, चीन ने कहा-पलटवार को तैयार
त्रिपक्षीय अभ्यास मालाबार 2018 संपन्न हुआ
भारत , जापान और अमेरिका की नौसेनाओं का त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास मालाबार 2018 सात जून से 16 जून तक गुआम के तट पर किया गया।
अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच वर्ष 1992 में अभ्यास के तौर पर शुरु हुआ मालाबार 2018 इस अभ्यास का 22 वां संस्करण है और इसमें जापान की नौसेना भी शामिल है।
यह पहला साल है जब मालाबार गुआम तट पर हुआ। दो चरणों का यह अभ्यास गुआम के तट पर और फिलीपीन सागर में हुआ।