लाइव न्यूज़ :

US Presidential Election 2024: राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से पीछे हटने पर बोले बाइडेन, ''अगर भगवान आकर कहेंगे तो ही मैं...''

By अंजली चौहान | Updated: July 6, 2024 10:28 IST

US Presidential Election 2024: बाइडन ने साफ किया कि किसी ने उनको नाम वापिस लेने के लिए नहीं कहा है। बाइडन ने कहा कि अगर भगवान आकर कहेंगे कि बाइडन चुनाव मत लड़ो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन भगवान ऐसे कहने वाले नहीं हैं।

Open in App

US Presidential Election 2024: अमेरिका में इन दिनों यह चर्चा गर्म है कि राष्ट्रपति जो बाइडन अगले कार्यकाल के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हैं कि नहीं। हाल ही में उनकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से एक डिबेट हुई थी। जिसमें बाइडन का प्रदर्शन बेकार रहा। इस पर बाइडन ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि वह एक बुरी रात से अधिक कुछ नहीं था। 

दरअसल शुक्रवार को 81 वर्षीय बाइडन ने ABC News को एक इंटरव्यू दिया। इस साक्षात्कार में बाइडन ने कहा कि ट्रंप के साथ उनकी डिबेट के लिए वह तैयार नहीं थे और उस दिन थके हुए थे। आपको बता दें कि बाइइडन की पार्टी के भीतर से भी अब यह आवाज उठने लगी है कि बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से अपना नाम वापिस ले लेना चाहिए। लेकिन इंटरव्यू में बाइडन ने साफ कर दिया है कि वे राष्ट्रपति चुनाव लड़कर रहेंगे।

बाइडन ने कहा कि ट्रंप से बहस के दौरान वे बीमार थे और तैयार नहीं थे। बाइडन का कोरोना का टेस्ट हुआ था लेकिन उन्हें सिर्फ सर्दी हुई थी। बाइडन ने ट्रंप पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि पूरी डिबेट में ट्रंप बस झूठी और गलत जानकारी ही देते रहे। बाइडन ने डिबेट में बुरे प्रदर्शन के लिए उनके स्टाफ को कसूरवार ठहराए जाने को भी गलत बताया। बाइडन ने कहा कि डिबेट में सही से प्रदर्शन न कर पाना सिर्फ मेरी गलती है किसी और की नहीं।

बाइडन ने कहा कि उनका हर दिन स्वास्थ्य संबंधी चेकअप होता है। बाइडन ने कहा कि डॉक्टरों ने भी उन्हें स्वस्थ बताया है। उन्होंने बताया कि उनकी डॉक्टरों की टीम हमेशा उनके साथ रहती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने पार्टी के नेताओं से बात की। उनकी पार्टी के नेता चाहते हैं कि वे राष्ट्रपति चुनाव लड़ें। बाइडन ने साफ किया कि किसी ने उनको नाम वापिस लेने के लिए नहीं कहा है। बाइडन ने कहा कि अगर भगवान आकर कहेंगे कि बाइडन चुनाव मत लड़ो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन भगवान ऐसे कहने वाले नहीं हैं।

जब उनसे पूछा गया कि पिछले चुनाव के मुकाबले यह चुनाव कठिन होगा तो बाइडन ने कहा कि इस समय राष्ट्रपति की दौड़ में मुझसे अधिक योग्य कोई नहीं है । खासकर जब सब जानते हैं कि ट्रंप एक झूठे इंसान हैं। उन्होंने दोहराया कि वे ट्रंप को हराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

टॅग्स :जो बाइडनUSअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका