लाइव न्यूज़ :

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अगले महीने भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, इतने दिन का होगा दौरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2023 14:02 IST

जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वह सितंबर में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।भारत ने 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता संभाली और देश भर में कई बैठकों की मेजबानी कर रहा है।मार्च में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत की यात्रा की थी।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडनभारत की अध्यक्षता में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर को नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे और 10 सितंबर को वॉशिंगटन डीसी लौटेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से शनिवार को यह जानकारी साझा की।

भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। भारत ने 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक एक वर्ष के लिए जी20 की अध्यक्षता संभाली और देश भर में कई बैठकों की मेजबानी कर रहा है। जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि वह सितंबर में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

बता दें कि मार्च में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत की यात्रा की, जबकि ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने भारत का दौरा किया और नई दिल्ली में भारत यूएस फोरम में भी भाग लिया। 

टॅग्स :जी20जो बाइडनभारतअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा